{"_id":"0103d0ffc7c8b076f7381258a4c1a6e9","slug":"refugee-afgani-make-voter-id-card-in-india-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरणार्थी अफगानी ने हरिद्वार में बनाया वोटर ID कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरणार्थी अफगानी ने हरिद्वार में बनाया वोटर ID कार्ड
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 04 Nov 2015 01:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के ज्वालापुर में रह रहे एक अफगानी नागरिक (शरणार्थी) ने खुद को भारतीय दर्शाते हुए मतदाता पहचान पत्र बनवा लिया है।
विज्ञापन
यह भी सामने आया कि बिना लाइसेंस के अफगानी साहूकारी का धंधा भी कर रहा है। शिकायत पर हरकत में आई एलआईयू के एसआई विजय सिंह की ओर से आरोपी के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराया है।
कटहरा बाजार में मस्जिद के पीछे वाली गली में शरणार्थी असलम खान पुत्र नजर खान वर्ष 1997-98 से रहता है। इसका जन्म बंगाल में वर्ष 1962 में हुआ था। मूल रूप से अफगानिस्तान के बख्तूनी के नागरिक को ऑल इंडिया बख्तून जिगरा ए हिंद कार्यालय (पोलूजेला स्टोर कलकत्ता, पश्चिम बंगाल) संस्था ने सदस्यता पहचान पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
यह पहचान पत्र वर्ष 2020 तक वैद्य है। एलआईयू के रिकार्ड में भी वह बख्तूनी नागरिक है। लेकिन इसके पास भारत का नागरिक होने का कोई प्रमाण नहीं है। एलआईयू के दारोगा विजय सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया कि गोपनीय जांच में सामने आया कि बख्तूनी नागरिक ने अपनी नागरिकता छिपाते हुए मतदाता पहचान पत्र बनवा लिया है।
विज्ञापन
जबकि यह अपराध की श्रेणी में आता है। यह भी पाया गया कि वह बिना लाइसेंस से साहूकारी के धंधे से जुड़ा हुआ है और ब्याज पर रकम लेने वालों को धमकाता रहता है। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बख्तूनी नागरिक के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
यूं हुआ खुलासा
अफगानी नागरिक के चेहरे से नकाब उतारने में एक आमजन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। वह करीब छह माह से यहां से लेकर देहरादून तक बैठे आला अफसरों को शिकायत कर रहा था, लेकिन सुनवाई बहुत धीमी गति से हुई।