फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Red alert issued for heavy rains across the state even today

Dehradun News: प्रदेशभर में आज भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

Tue, 11 Jul 2023 01:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
Red alert issued for heavy rains across the state even today
पिछले तीन दिन से प्रदेशभर में चल रहे बारिश का क्रम मंगलवार को भी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेशभर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। खासकर, कुमाऊं के जनपदों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। बुधवार को भी प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को उत्तराखंड के चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। बाकी जनपदों में कहीं-कहीं भारी से भारी वर्षा हो सकती है। राज्य में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बिजली चमकने एवं तीव्र दौर की वर्षा होगी। सोमवार को ऋषिकेश में 126 एमएम, नरेंद्रनगर में 103 एमएम, चंपावत में 31 एमएम, भगवानपुर में 24 एमएम, लक्सर में 20 एमएम बारिश रिकार्ड हुई है। देर रात तक बारिश होने के कारण यह आंकड़ा बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने बुधवार को भी प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी दी है। जबकि 13 और 14 जुलाई को बिजली कड़कने के साथ तूफान का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed