फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Red alert in Uttarakhand Continuous rain raised concerns UPCL on high alert disaster response teams deployed

Uttarakhand Weather: लगातार भारी बारिश...चिंताजनक हालात, हाईअलर्ट पर यूपीसीएल, डिजास्टर रिस्पांस टीमें तैनात

Tue, 02 Sep 2025 01:19 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 02 Sep 2025 01:19 PM IST
सार

उत्तराखंड में लगातार भारी बारिश से हालात चिंताजनक हैं। यूपीसीएल, डिजास्टर रिस्पांस टीमें हाईअलर्ट पर हैं। यूपीसीएल ने लोगों से बिजली के खंभों, लाइनों से दूर रहने की अपील की है।

विज्ञापन
Red alert in Uttarakhand Continuous rain raised concerns UPCL on high alert disaster response teams deployed
बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लगातार भारी बारिश के बीच यूपीसीएल हाई अलर्ट पर है। सभी जगहों पर डिजास्टर रिस्पांस टीमें तैनात की गई हैं। आम आदमी से भी इस दौरान बिजली के खंभों, लाइनों से दूर रहने की अपील की जा रही है। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने भारी वर्षा एवं प्रतिकूल मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए सभी फील्ड स्टाफ को उच्च सतर्कता मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य में आपदा जैसी परिस्थितियों में विद्युत आपूर्ति बनाए रखना जटिल कार्य है। सभी अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता अपने क्षेत्रों में तैनात रहते हुए गश्त एवं निरीक्षण कर रहे हैं। किसी भी विद्युत अवरोध, पोल गिरने या तार टूटने की सूचना तत्काल यूपीसीएल मुख्यालय एवं संबंधित नियंत्रण कक्ष को भेजी जा रही है।
विज्ञापन


सभी लाइन स्टाफ एवं फील्ड इंजीनियरों को सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। आपूर्ति बहाल करते समय वर्षा, आंधी या भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में पूर्ण सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टोल फ्री नंबर 1912 
एमडी ने उपभोक्ताओं से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि प्रतिकूल मौसम की स्थिति में विशेष सावधानी बरतें। टूटे या गिरे हुए बिजली के तारों और पोल से दूर रहें। विद्युत दुर्घटना या अवरोध की सूचना तुरंत यूपीसीएल टोल फ्री नंबर 1912 अथवा नजदीकी बिजली घर पर दें। गीले हाथों से विद्युत उपकरणों का प्रयोग न करें। गिरे हुए पोल या तारों को स्वयं छूने या हटाने का प्रयास न करें।



ये भी पढ़ें...Uttarkashi: स्यानाचट्टी में जलमग्न हुए स्कूल, नदी किनारे के होटल भी पानी में डूबे, खतरे में यमुनोत्री हाईवे

यूपीसीएल ने राज्य के सभी जिलों में डिजास्टर रिस्पांस टीमें तैनात की हैं जो आपातकालीन परिस्थितियों में तुरंत कार्रवाई करने के लिए तैयार हैं। यूपीसीएल के सभी नियंत्रण कक्ष एवं उपसंस्थानों को भी सतर्क रहने और उपभोक्ताओं को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed