फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Red Alert for heavy to very heavy rainfall in uttarakhand seven districts 

उत्तराखंड: दून में दिल्ली से भी ज्यादा उमस, आज इन सात जिलों में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट

Mon, 08 Jul 2019 10:19 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 08 Jul 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
Red Alert for heavy to very heavy rainfall in uttarakhand seven districts 
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने सोमवार को देहरादून सहित प्रदेश के सात जिलों में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी दिनभर बादल छाए रहने का अनुमान है।

विज्ञापन


प्रदेशभर में रविवार को भी बादलों का डेरा रहा। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। राजधानी में भी भारी उमस के बीच हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने सोमवार को अगले 24 घंटे बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, चमोली, टिहरी, पौड़ी और देहरादून में अनेक स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून में दिल्ली से भी ज्यादा उमस

राजधानी में रविवार को दिनभर भारी उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। उमस का आंकड़ा दिल्ली से भी ज्यादा रहा। दिल्ली में उमस 79 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई, वहीं दून में यह 89 फीसदी तक पहुंच गई। हालांकि दोपहर बाद हल्की फुहारों ने कुछ राहत दी।

रविवार सुबह से दून में हल्की धूप और बादलों की आंख-मिचौनी शुरू हो गई थी। इस दौरान उमस से लोग बेहाल रहे। दोपहर तक उमस का आंकड़ा 89 प्रतिशत पर पहुंच गया। दोपहर करीब तीन बजे कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई, जिससे कुछ राहत मिली।

उसके बाद फिर उमस शुरू हो गई। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को राजधानी में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। कई स्थानों पर तेज बारिश होने का अनुमान है।

सप्ताहभर जारी रहेगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में इस सप्ताह लगातार बारिश होती रहेगी। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम तो कई जगह तेज बारिश हो सकती है। मौसम शुष्क रहने का अनुमान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed