सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को सरकार का तोहफा, इन पदों पर दोबारा कर सकेंगे नौकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे अफसरों के मुताबिक मुरादाबाद मंडल में ऐसे 118 कर्मचारियों को नौकरी पर रखे जाने की अनुमति रेलवे बोर्ड की ओर से मिल चुकी है। मुरादाबाद मंडल रेल प्रशासन ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की नए सिरे से भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
रेलवे के मुताबिक टीटीई और टीसी जैसे चेकिंग स्टाफ की भारी कमी है। नई भर्तियां नहीं होने की वजह से स्थिति और खराब हो गई है। ऐसे में टीटीई या फिर टीसी को लगातार कई दिनों तक ड्यूटी करनी पड़ रही है।
118 सेवानिवृत्त टीटीई, टीसी को दोबारा नियुक्ति
इस समस्या से निपटने के लिए रेलवे बोर्ड ने नया रास्ता निकाला है। रेलवे बोर्ड ने हाल ही में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दोबारा नौकरी पर रखने का फैसला किया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विवेक शर्मा ने बताया कि मुरादाबाद मंडल में 118 सेवानिवृत्त टीटीई, टीसी को दोबारा नियुक्ति दिए जाने की मंजूरी रेलवे बोर्ड ने दी है।
बोर्ड से आदेश मिलने के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों के आवेदन मांगे गए हैं। बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने आवेदन कर भी दिया है। कर्मचारियों के चयन को लेकर मंडल स्तर पर अफसरों की समिति गठित की जा रही है जो आवेदनों की स्क्रूटनी करने के बाद उनका चयन करेगी।