फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Recruitments of retired railway persons in uttarakhand 

सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को सरकार का तोहफा, इन पदों पर दोबारा कर सकेंगे नौकरी

Wed, 26 Jul 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 26 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
Recruitments of retired railway persons in uttarakhand 
सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों को रेलवे व‌िभाग ने सौगात दी है। ट्रेनों और स्टेशनों पर रेल यात्रियों की टिकट की जांच के लिए टीटीई और टीसी की कमी से जूझ रहे रेलवे बोर्ड ने अब सेवानिवृत्त कर्मचारियों को नए सिरे से भर्ती करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


रेलवे अफसरों के मुताबिक मुरादाबाद मंडल में ऐसे 118 कर्मचारियों को नौकरी पर रखे जाने की अनुमति रेलवे बोर्ड की ओर से मिल चुकी है। मुरादाबाद मंडल रेल प्रशासन ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की नए सिरे से भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रेलवे के मुताबिक टीटीई और टीसी जैसे चेकिंग स्टाफ की भारी कमी है। नई भर्तियां नहीं होने की वजह से स्थिति और खराब हो गई है। ऐसे में टीटीई या फिर टीसी को लगातार कई दिनों तक ड्यूटी करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

118 सेवानिवृत्त टीटीई, टीसी को दोबारा नियुक्ति

Recruitments of retired railway persons in uttarakhand 

इस समस्या से निपटने के लिए रेलवे बोर्ड ने नया रास्ता निकाला है। रेलवे बोर्ड ने हाल ही में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दोबारा नौकरी पर रखने का फैसला किया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विवेक शर्मा ने बताया कि मुरादाबाद मंडल में 118 सेवानिवृत्त टीटीई, टीसी को दोबारा नियुक्ति दिए जाने की मंजूरी रेलवे बोर्ड ने दी है।

​बोर्ड से आदेश मिलने के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों के आवेदन मांगे गए हैं। बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने आवेदन कर भी दिया है। कर्मचारियों के चयन को लेकर मंडल स्तर पर अफसरों की समिति गठित की जा रही है जो आवेदनों की स्क्रूटनी करने के बाद उनका चयन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed