फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Recruitment on 2500 posts in Group C will be recruited soon in Uttarakhand

अच्छी खबर: सरकारी नौकरी चाहिए तो हो जाएं तैयार, समूह ग के 2500 पदों पर जल्द होगी भर्ती

Sun, 19 Jul 2020 04:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 19 Jul 2020 04:25 PM IST
सार

  • अधीनस्थ सेवा चयन आयोग कर रहा आवेदन के लिए तैयारी
  • शिक्षा विभाग में एलटी टीचरों के 1200 पदों पर होगी भर्ती

विज्ञापन
Recruitment on 2500 posts in Group C will be recruited soon in Uttarakhand
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

समूह ग के ढाई हजार पदों की भर्ती जल्द शुरू होगी। इसके लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के लिए तैयारी कर रहा है। शिक्षा विभाग में एलटी टीचरों के 1200 पदों पर भर्ती होनी है।  

विज्ञापन


अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से विभिन्न विभागों में इंटरमीडिएट स्तर पर की कनिष्ठ सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर के 746 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। 22 जुलाई को इन पदों की आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन



इसके बाद आयोग की ओर से एलटी टीचर, सहायक लेखाकार, वैयक्तिक सहायक, प्रयोगशाला सहायक, मानचित्रकार, पटवारी, अमीन समेत अन्य पदों के लगभग 2500 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए आयोग की ओर से तैयारी की जा रही है। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि आयोग के पास विभिन्न विभागों से मिले प्रस्तावों के आधार लगभग 2500 पदों के लिए जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

कोरोना महामारी से लॉकडाउन के कारण भर्ती प्रक्रिया भी बाधित हुई है। 22 जुलाई को कनिष्ठ सहायक और डाटा एंट्री आपरेटर पद की आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नए पदों की विज्ञप्ति जारी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed