फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   recruitment in the uttarakhand Secretariat for graduation pass youth

ग्रेजुएशन पास युवाओं के लिए सचिवालय में बंपर भर्ती, यहां करें आवेदन

Sat, 05 Aug 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 05 Aug 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
recruitment in the uttarakhand Secretariat for graduation pass youth

अगर आप क‌िसी भी व‌‌िषय में ग्रेजुएशन पासं हैं तो आपके पास नौकरी का बेहतर अवसर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सच‌िवालय में अपर न‌िज‌ी सच‌िव पदों के ल‌िए बंपर भर्त‌ियां न‌िकाली है। इसके ल‌िए आप यहां आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


आयोग ने ग्रेजुएशन पास युवाओं के लिए अपर निजी सचिव के 122 पदों पर भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए 21 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा से उत्तराखंड सचिवालय और उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन


आयोग के सचिव बंशीधर तिवारी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड सचिवालय में अपर निजी सचिव के 117 पदों पर भर्ती होगी। इसमें सामान्य के 72 पद, ओबीसी के 15 पद, एससी के छह और एसटी के 24 पद शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरी योग्यताएं 

recruitment in the uttarakhand Secretariat for graduation pass youth

​इसके अलावा, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में पांच पदों पर भर्ती होनी है। इसमें सामान्य के तीन पद, ओबीसी का एक पद और एसटी का एक पद शामिल है। परीक्षा शुल्क के लिए ई-चालान प्रिंट करने की अंतिम तिथि 23 अगस्त और परीक्षा शुल्क जमा कराने की अंतिम तिथि 24 अगस्त निर्धारित की गई है। 

जरूरी योग्यताएं 
आवेदनकर्ता का प्रदेश के किसी सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण जरूरी है। इसके अलावा एक वर्ष का कंप्यूटर डिप्लोमा भी जरूरी है। साथ ही हिंदी आशु लेखन में 80 शब्द प्रति मिनट की रफ्तार होनी चाहिए। हिंदी टाइपिंग में कम से कम 1000 शब्द प्रति घंटे की स्पीड होनी चाहिए। आवेदक की उम्र एक जुलाई 2017 को 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। परीक्षा देहरादून, हल्द्वानी और हरिद्वार में आयोजित की जाएगी। 

यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.ukpsc.gov.in

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed