फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Recruitment done through Upnl rules and regulations are same but honorarium is different Uttarakhand news

Uttarakhand News: प्रदेश में भर्ती उपनल से हुए, नियम-कानून एक लेकिन मानदेय अलग-अलग, ऐसा है हाल

Sat, 02 Dec 2023 12:55 PM IST
रेनू सकलानी आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 02 Dec 2023 12:55 PM IST
सार

विभाग जब उपनल के माध्यम से कर्मचारियों को रखते हैं तो उन्हें ये नियम बताए भी जाते हैं लेकिन धरातल पर हालात दूसरे हैं। यहां 10 विभागों में कर्मचारी निर्धारित से ज्यादा मानदेय पा रहे हैं।

विज्ञापन
Recruitment done through Upnl rules and regulations are same but honorarium is different Uttarakhand news
मानदेय - फोटो : istock

विस्तार

प्रदेश में आउटसोर्सिंग एजेंसी उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (उपनल) के माध्यम से विभिन्न विभागों में सेवा दे रहे कर्मचारियों की सेवा शर्तें और वेतन-मानदेय विभागों ने अपनी मनमर्जी से कर लिए। कहीं कर्मचारियों को कम वेतन मिल रहा है तो कहीं अधिक, कहीं महंगाई भत्ता मिल रहा है तो कहीं नियमों का हवाला देकर रोका जा रहा है।

विज्ञापन

उपनल के माध्यम से कार्योजित होने वाले कर्मचारियों के लिए जारी शासनादेश के तहत वेतन मानदेय निर्धारित है। विभाग जब उपनल के माध्यम से कर्मचारियों को रखते हैं तो उन्हें ये नियम बताए भी जाते हैं लेकिन धरातल पर हालात दूसरे हैं। यहां 10 विभागों में कर्मचारी निर्धारित से ज्यादा मानदेय पा रहे हैं।

विज्ञापन


तीन विभागों में कर्मचारियों को उपनल के निर्धारित से भी कम वेतन मिल रहा है। उपनल कर्मचारी लगातार महंगाई भत्ते की मांग करते हैं। पिछले दिनों ऊर्जा निगमों के उपनल कार्मिकों के लिए इस संबंध में आदेश भी हुआ था लेकिन शासन ने उस पर रोक लगा दी। जबकि आईटीडीए में कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये विभाग दे रहे हैं निर्धारित से ज्यादा मानदेय

सभी एनएचएम, जिला उद्यान विभाग देहरादून, महिला सशक्तिकरण निदेशालय, महिला कल्याण निदेशालय देहरादून, कोषागार देहरादून, वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विवि, उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद, उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड, आईटीडीए और निदेशालय सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास।

इन विभागों में निर्धारित से भी कम मानदेय

यूपी परियोजना निदेशक, उत्तराखंड, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी उत्तरकाशी।

इन विभागों में दिए गए पदों से इतर पर तैनात किए कर्मचारी

राज्य अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास निगम लि., उत्तराखंड जल विद्युत निगम, स्टेट बायोटेक देहरादून और उत्तराखंड तकनीकी विवि के अलावा आईटीडीए में उपनल से तैनात कर्मियों को महंगाई भत्ता भी मिलता है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: लोकसभा चुनाव से पहले कैबिनेट विस्तार की संभावना, इसी महीने बांटे जा सकते हैं दायित्व

इन विभागों ने विभागीय संविदा पर लिए

निदेशालय सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास ने वैयक्तिक अधिकारी, सहायक अधिकारी, कनिष्ठ सहायक व वाहन चालकों के 88 पदों पर उपनल कार्मिकों को विभागीय संविदा पर ले लिया है। इसी प्रकार, उत्तराखंड स्टेट सीड एंड प्रोडक्शन सर्टिफिकेशन एजेंसी ने उपनल कार्मिकों को विभागीय संविदा में नियोजित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed