फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   recession on the sidcul industry.

‘इलाज’ न मिला तो ‘दम तोड़’ देंगे ये उद्योग

Wed, 12 Aug 2015 03:14 PM IST
विनोद पनेरू / अमर उजाला, रुद्रपुर
विनोद पनेरू / अमर उजाला, रुद्रपुर Updated Wed, 12 Aug 2015 03:14 PM IST
विज्ञापन
recession on the sidcul industry.

उत्तराखंड में सिडकुल के उद्योगों पर मंदी की तलवार लटक रही है। हाल में ही पांच उद्योगों के बाद ऑटो सेक्टर के दस और उद्योग बंदी की कगार पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


उद्योगों को संजीवनी नहीं मिली तो करीब 300 उद्योग यहां से पलायन कर सकते हैं। वहीं मंदी की चपेट के चलते विभिन्न बैंकों का उद्योगों पर करीब 700 करोड़ रुपये फंसा हुआ है। अधिकांश उद्योग कर्ज न चुका पाने की स्थिति में पहुंच गए हैं। सिडकुल पंतनगर के उद्योगों को इस समय संजीवनी की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन


2004-05 में नारायण दत्त तिवारी के प्रयासों से स्थापित सिडकुल के उद्योग वर्तमान में बुरे दौर से गुजर रहे हैं। मांग न मिलने के कारण अधिकांश में उत्पादन दस से तीस फीसदी तक कम हो चुका है। हाल के दिनों में ही एचसीएल, जेनेंद्रा आटो, ब्रुशमैन, यूएस फूड और लखानी ऑटो उद्योग बंद हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो सेक्टर के ही दस और उद्योगों पर बंदी की तलवार लटकती नजर आ रही है। सिडकुल स्थापना के बाद अब तक करीब 25 उद्योग यहां से दूसरी जगह शिफ्ट कर दिए गए हैं। करीब 300 उद्योगों की सुध नहीं ली गई तो वे भी दम तोड़ सकते हैं। लीड बैंक अधिकारी विपिन तिवारी के अनुसार जिले के सभी बैंकों का उद्योगों पर करीब सात सौ करोड़ रुपये का कर्ज है।

सिडकुल इंटरप्रिन्योर वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष अजय तिवारी का कहना है कि वर्तमान में एक्साइज और इनकम टैक्स में दस वर्ष की ही छूट दी जाती है और अधिकांश उद्योगों के दस वर्ष की अवधि इसी साल पूरी हो रही है। ऐसे में एक्साइज और इनकम छूट की अवधि को पांच साल के लिए और बढ़ाया जाना बेहद जरूरी हो गया है।


वहीं सिडकुल आरएम जीपी दुर्गापाल का कहना है कि पांच उद्योगों के अलावा दस और उद्योगों की स्थिति खराब चल रही है। कहा कि कुछ उद्योग पहले भी यहां से अन्यत्र स्थानांतरित हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed