फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Recently, two people had died in two separate accidents

Dehradun News: कंटेनर और कार चालक पर केस दर्ज

Wed, 01 Nov 2023 12:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Recently, two people had died in two separate accidents
बीते दिनों सेलाकुई क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई थी। दोनों मामलों में वाहन चालकों के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन




पुलिस को दी तहरीर में बाराबंकी निवासी देवालाल ने कहा कि बीती 20 अक्तूबर को जोशी अस्पताल सेलाकुई के निकट स्कूटी सवार ने लापरवाही और तेज गति से स्कूटी चला कर उनके भतीजे हिमांशु की स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं भगवानपुर राजावाला निवासी राजा शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बीती 25 अक्तूबर को लेबर चौक के समीप कंटेनर के चालक वाहन को तेजी और लापरवाही से चलाकर उनके मामा मुकेश पांथरी की स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी सेलाकुई मोहन सिंह ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। वाहनों के चालकों के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन






Iकार चालकों पर लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्जI



लापरवाही से वाहन चलाकर गंभीर रूप से घायल करने के दो अलग-अलग मामलों में सहसपुर पुलिस ने कार चालकों पर मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में मनेरी पत्नी राम सिंह निवासी मेंहूवाला खालसा ने कहा कि बीती 13 अक्तूबर को लक्ष्मीपुर चौक पर कार ने उनके पति की बाइक को गलत दिशा में आकर टक्कर मार दी। जिससे पति और मां गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी ओर छरबा निवासी रोहित पठानिया पुत्र जोगेंद्र पठानिया ने तहरीर में कहा कि बीती 7 अक्तूबर को ढाकी पुल के समीप कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वे बुरी तरह घायल हो गए। वादी रोहित पठानिया पुत्र जोगेंद्र पठानिया निवासी छरबा ने कहा कि कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई। हादसे में उनका दाहिना पैर कट गया। थाना प्रभारी गिरीश नेगी ने बताया कि वाहन चालकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed