फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami reached hospital to know the condition of freedom fighter Dehradun Uttarakhand news

Dehradun: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का हाल जानने अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, फिर दोहराई अपनी मांग

Mon, 11 Dec 2023 12:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 11 Dec 2023 12:27 PM IST
सार

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिंदरियालाल राही का दून मेडिकल कालेज अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग में उपचार चल रहा है। सीएम धामी भी उनसे मिलने पहुंचे। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिंदरियालाल राही ने अपनी मांगों के संबंध में एक मांगपत्र भी सीएम को सौंपा।

विज्ञापन
CM Dhami reached hospital to know the condition of freedom fighter Dehradun Uttarakhand news
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का हाल जानने अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दून मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचकर उत्तरकाशी निवासी 100 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिंदरिया लाल राही का हाल जाना। सीएम ने डॉक्टरों से उनके इलाज के बारे में जानकारी ली। कहा कि स्वतंत्रता सेनानी देश की अनमोल धरोहर हैैं। उनके हितों के लिए सरकार पूरी तरह संकल्पित है।

विज्ञापन


यदि आवश्यकता पड़ी तो स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिंदरियालाल राही को उपचार के लिए हायर सेंटर भी भेजा जाएगा। विदित हो कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिंदरियालाल राही का दून मेडिकल कालेज अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग में उपचार चल रहा है। बीते दिनों उनके परिजनों से दवा बाहर से मंगवाई गई थी।
विज्ञापन


वहीं, तीमारदार के बैठने आदि की उचित व्यवस्था वार्ड में नहीं थी। जिसकी शिकायत सीएम कार्यालय व सचिव स्वास्थ्य तक पहुंची। उसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया। फिर दवा के पैसे भी उन्हें अस्पताल प्रबंधन की ओर से लौटाए गए। रविवार को उन्हें देखने पहुंचे सीएम ने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि उन्हें बेहतर से बेहतर उपचार दिया जाए। इस दौरान उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धनंजय डोभाल, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी महेंद्र भंडारी आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Haridwar: भाजपा नेता के घर चस्पा किया कुर्की का नोटिस, चेक बाउंस के मामले में फरार चल रही पत्नी

सीएम को सौंपा मांगपत्र
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चिंदरियालाल राही ने अपनी मांगों के संबंध में एक मांगपत्र भी सीएम को सौंपा। केंद्रीय व राज्य के शिक्षण संस्थानों के पाठ्यक्रम में आजादी का इतिहास, सेनानियों की जीवनी को प्रमुख स्थान देने, पूर्व की भांति भूखंड आवंटित करने, राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता सेनानी मेमोरियल एवं सेनानी सदन स्थापित करने, राजकीय सेवाओं में दस प्रतिशत आरक्षण तीसरी पीढ़ी तक लागू करने की मांग उन्होंने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed