फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ration vendors will travel to the Chief Minister's residence today

आज मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे राशन विक्रेता

Mon, 20 Sep 2021 01:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Ration vendors will travel to the Chief Minister's residence today
कोरोना काल में सरकार की ओर से बंटवाए गए राशन की प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने से राशन विक्रेताओं में आक्रोश है। विक्रेताओं ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास कूच का एलान किया है।
विज्ञापन

पर्वतीय सरकार सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम कोठियाल ने कहा कि कोरोना काल में सरकार की ओर से प्रदेशभर में फ्री का राशन वितरण करवाया था। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने अपनी जान की परवाह किए बिना राशन का वितरण किया। पर्वतीय क्षेत्र के विक्रेताओं ने तो खुद के खर्च पर लोगों तक राशन पहुंचाया। सरकार ने उन्हें इसके एवज में प्रोत्साहन राशि दिए जाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक प्रोत्साहन राशि नहीं मिल पाई है। कहा कि प्रोत्साहन राशि के साथ किराया देने और विक्रेताओं को मानदेय दिए जाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन ऐसा आज तक कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन

कहा कि इसके विरोध में तय किया है कि सोमवार को सभी राशन विक्रेता परेड ग्राउंड में एकत्रित होंगे। इसके बाद वहां से जुलूस की शक्ल में मुख्यमंत्री आवास कूच किया जाएगा। अगर इसके बाद भी उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो राशन विक्रेता अगले माह के राशन का उठान नहीं करेंगे। बैठक में कृष्ण दत्ता उनियाल, प्रकाश बोरा, गणेश कन्याल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed