फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ration of ration dealers at DSO office

बायोमीट्रिक को लेकर राशन डीलरों का डीएसओ कार्यालय में जमकर हंगामा

Sun, 03 Jul 2022 12:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Ration of ration dealers at DSO office
शत-प्रतिशत बायोमीट्रिक से राशन वितरण के लिए बनाए जा रहे दबाव को लेकर शनिवार को जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) कार्यालय में राशन डीलरों ने जमकर हंगामा करते हुए 200 से अधिक डीलरों ने इस्तीफा देते हुए दुकान के रिकार्ड, लैपटॉप और चाबियां जमा करा दिए। इस दौरान डीलरों और कर्मियों के बीच धक्कामुक्की और हाथापाई भी हुई।
विज्ञापन

आरोप है कि राशन डीलरों ने कर्मियों संग अभद्रता करते हुए तोड़फोड़ कर दस्तावेज तक फाड़ डाले। डीएसओ विपिन कुमार ने राशन डीलरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर तोड़फोड़ करने, सरकारी कार्यालय में बाधा डालने का आरोप लगाया है, जबकि राशन डीलरों ने तोड़फोड़ से साफ इनकार किया है। कोतवाल विद्याभूषण नेगी ने कहा कि जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। सरकार की ओर से राशन का वितरण शत-प्रतिशत बायोमीट्रिक से करने के निर्देश दिए हैं। विभाग की ओर से डीलरों पर लगातार दबाव बनाया जा रहा, जबकि राशन डीलरों का कहना है कि बिना सुविधा बायोमीट्रिक राशन वितरण संभव नहीं है। लगातार बढ़ रहे दबाव से शनिवार को राशन डीलरों का गुस्सा फूट पड़ा और 200 राशन डीलर सस्ता गल्ला विक्रेता एसोसिएशन के बैनर तले डीएसओ कार्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन

उस समय डीएसओ कार्यालय में मौजूद नहीं थे। डीलरों ने दुकानों का रिकार्ड, लैपटॉप और दुकानों की चाबी डीएसओ की टेबल पर रख धरना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद डीएसओ विपिन कुमार पहुंचे तो डीलरों ने नारेबाजी शुरू कर मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। इस बीच डीलरों और कर्मियों के बीच बहस शुरू हो गई। कर्मियों का आरोप है कि कार्यालय में धरना न देने और समझाने का प्रयास किया गया तो गालीगलौज शुरू कर दी। कुछ देर बाद डीलरों ने हाथापाई शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद डीलरों ने तोड़फोड़ कर कागजात फाड़ डाले। उधर, डीलरों का आरोप है कि कर्मियों ने अभद्रता कर एक ेडीलर को थप्पड़ भी मारा। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले हंगामा खत्म हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीलरों ने तोड़फोड़ से किया इनकार
डीएसओ की ओर से तोड़फोड़ और हाथापाई के आरोपों से राशन डीलरों ने इनकार किया है। सस्ता गल्ला विक्रेता एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि विरोध स्वरूप लैपटॉप, रिकार्ड जमा कराने गए थे। तोड़फोड़ का आरोप गलत है, पुलिस चाहे तो कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज जांच कर सकती है। अगर राशन डीलरों की ओर से तोड़फोड़ की गई होगी तो सभी राशन डीलर किसी भी कार्रवाई के लिए तैयार है।
इस्तीफे से बाधित हो सकता राशन वितरण
राशन डीलरों ने अपने रिकार्ड, दुकान की चाबी जमा कर इस्तीफा दे दिया, जिससे कई क्षेत्रों में राशन का वितरण प्रभावित हो सकता है। अगर राशन विक्रेता अपनी जिद पर अड़े रहे तो स्थित बिगड़ सकती है।
ये है डीलरों की मांग
राशन डीलरों का आरोप है कि शत-प्रतिशत वितरण बायोमीट्रिक से करने का दबाव बनाया जा रहा, जबकि सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। न तो नेट का खर्चा दिया जा रहा और न ही दुकान का किराया। विभाग एक कर्मचारी दे या उनका खर्चा राशन विक्रेताओं को दें। नेट का खर्चा देने के साथ किराया और लाभान्स में बढ़ोतरी हो।

राशन डीलर मांग को लेकर आए थे। सभी से सौहार्दपूर्ण वार्ता भी हुई, लेकिन वार्ता के बाद राशन डीलर बाहर नारेबाजी करने लगे। जब कर्मियों ने उन्हें ऐसे करने से रोका और समझाने का प्रयास किया तो कर्मियों संग गालीगलौज की। साथ ही कुर्सियां आदि पलटनी शुरू कर दी। राशन डीलरों के खिलाफ कोतवाली में शिकायत देकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
-विपिन कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed