फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ration distributed to needy auto operators in the midst of the corona crisis

कोरोना संकट के बीच जरूरतमंद ऑटो चालकों को वितरित किया राशन ---विधायक खजानदास ने कहा, संकट की घड़ी में एक दूसरे की मदद करना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 07:21 PM IST
विज्ञापन
Ration distributed to needy auto operators in the midst of the corona crisis
कोरोना संकट के बीच जरूरतमंद ऑटो चालकों को वितरित किया राशन ---विधायक खजानदास ने कहा, संकट की घड़ी में एक दूसरे की मदद करना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी माय सिटी रिपोर्टर देहरादून। कोरोना संकट के बीच आर्थिक तंगी की मार झेल रहे ऑटो चालकों को मंगलादेवी इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंद चालकों को राशन वितरित किया गया राजपुर विधायक खजानदास,भोले जी महाराज व मंगला माता जी के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम के दौरान तमाम ऑटो चालकों को राशन की किट वितरित किया गया। इस मौके पर विधायक खजानदास ने कहा कि मंगला माता जी के द्वारा मानव जाति के कल्याण के लिए पिछले कई वर्षों से के कल्याणकारी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उनकी जितनी सराहना की जाए कम है। उनके द्वारा ना सिर्फ बीमारियों से जूझ रहे लोगों के इलाज में मदद की जा रही है, वरन जरूरतमंद लोगों को हर संभव मदद दी जा रही है। विधायक खजान दास ने कहा कि संकट की इस घड़ी में हर एक व्यक्ति को जरूरतमंदों को मदद करनी चाहिए। विधायक खजानदास ने कहा कि यह एक ऐसा संकट है जिसे केंद्र और राज्य सरकार के भरोसे ही नहीं समाप्त किया जा सकता है। इसमें आमजन सहभागिता भी जरूरी है। इस मौके पर उपस्थित महापौर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि कोरोना संकट से निपटने को लेकर केंद्र व राज्य सरकार के अलावा जिला प्रशासन, नगर निगम प्रशासन की ओर से हर संभव कदम उठाए गए हैं। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद नगर निगम प्रमिला कोहली,उमा नरेश तिवारी, महेश गुप्ता, राजकुमार, कमल शर्मा समेत कई कई उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed