फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ration distributed in the name of the dead in Roorkee officer summoned Uttarakhand news in hindi

Roorkee: मृतकों के नाम पर बांट दिया राशन, जांच में हुआ खुलासा, राज्य सूचना आयुक्त ने अफसर को किया तलब

Tue, 19 Dec 2023 02:14 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 19 Dec 2023 02:14 PM IST
सार

रुड़की के रतनपुर निवासी मुर्तजा ने राशन विक्रेता से राशन वितरण संबंधी जानकारी सूचना का अधिकारी अधिनियम के तहत मांगी थी। राशन विक्रेता ने दस्तावेज गुम होने की बात कही। इसके खिलाफ अपील करते हुए मुर्तजा राज्य सूचना आयोग पहुंचे।

विज्ञापन
Ration distributed in the name of the dead in Roorkee officer summoned Uttarakhand news in hindi
राशन

विस्तार

हरिद्वार के रुड़की में मृतकों के नाम पर भी राशन बांटा जा रहा था। जांच में ये जानकारी सामने आने के बाद मामले में राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने हरिद्वार के जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी को व्यक्तिगत तलब किया, तो क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति अधिकारी को जांच रिपोर्ट पर बिंदुवार स्पष्टीकरण के साथ बुलाया है।

विज्ञापन

रुड़की के रतनपुर निवासी मुर्तजा ने राशन विक्रेता से राशन वितरण संबंधी जानकारी सूचना का अधिकारी अधिनियम के तहत मांगी थी। राशन विक्रेता ने दस्तावेज गुम होने की बात कही। इसके खिलाफ अपील करते हुए मुर्तजा राज्य सूचना आयोग पहुंचे। आयोग ने मामले की जांच के निर्देश दिए। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रुड़की ने मामले की जांच की।

विज्ञापन

उन्होंने अपनी रिपोर्ट में बताया, 16 राशन कार्ड की जांच की गई। इनमें ये तथ्य सामने आया कि जांच रिपोर्ट पर जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी ने गंभीरता से कार्रवाई नहीं की है। राज्य सूचना आयुक्त भट्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान आदेश दिया कि 20 दिसंबर की अगली सुनवाई में जिला पूर्ति अधिकारी व्यक्तिगत तौर पर आयोग के समक्ष पेश होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Haridwar: संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत कई राज्यों के नेता आएंगे हरिहर आश्रम, 24 को प्रस्तावित है कार्यक्रम

वहीं, क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति अधिकारी रुड़की भी अपनी जांच के हर बिंदु पर स्पष्ट आख्या के साथ आयोग के सामने पेश होंगे। इसी दौरान पूर्व में जारी कारण बताओ नोटिस की भी सुनवाई होगी। आयोग ने ये माना कि विभाग में कार्डधारकों के सत्यापन की कोई व्यवस्था नहीं है।

उन्होंने सूचना में विलंब पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी को ये भी कहा कि क्यों न उन पर 250 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 25 हजार का जुर्माना भी लगा दिया जाए। सूचना आयुक्त ने ये स्वीकार किया कि अब तक हुई जांच से ये तो तय माना गया है कि मृतकों के नाम से भी राशन दिया जा रहा है, जो सरासर गलत है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed