{"_id":"2c0a8704255b162165b01012b691d51d","slug":"ration-card-will-online-in-a-week-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हफ्ते भर में ऑन लाइन होंगे सारे राशन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हफ्ते भर में ऑन लाइन होंगे सारे राशन कार्ड
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 20 Aug 2015 11:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड प्रदेश में राशन कार्डों के डिजिटलाइजेशन का काम एक हफ्ते में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
इसके बाद उपभोक्ताओं की सूची केंद्र सरकार को भेज दी जाएगी। प्रमुख सचिव खाद्य एवं आपूर्ति राधा रतूड़ी ने बताया कि सारे राशन कार्ड ऑनलाइन होने के बाद एक बार फिर ‘डबलिंग’ चेक की जाएगी। उन्होंने बताया कि डिजिटलाइजेशन का काम सिर्फ चार फीसदी बचा है।
प्रदेश में अंत्योदय और खाद्य सुरक्षा योजना के राशन कार्ड ऑनलाइन किए जा रहे हैं। प्रमुख सचिव ने बताया कि अभी तक 62 लाख लोगों को इसके तहत कवर किया गया है।
विज्ञापन
शत-प्रतिशत राशन कार्डों का डिजिटलाइजेशन होने के बाद प्रदेश खाद्य सुरक्षा अधिनियम के दायरे में प्रदेश आ जाएगा। फिर इस योजना के तहत खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। 1 अक्टूबर से प्रदेश में योजना लागू हो जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि डिजिटलाइजेशन के कार्य तेज करने के संबंध में सभी अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। जो राशन कार्ड ऑन लाइन हो चुके हैं उसमें एहतियात बरता जा रहा है कि किसी प्रकार की डबलिंग न होने पाए। डिजिटलाइजेशन पूरा होने के बाद एक बार फिर से डबलिंग की जांच की जाएगी।