फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ration card Making Process Become More Easy with these Document

नया राशन कार्ड बनवाने के लिए अब नहीं होगी कोई परेशानी, बस लगेंगे ये दस्तावेज

Tue, 03 Mar 2020 09:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 03 Mar 2020 09:16 PM IST
सार

  • जिलापूर्ति कार्यालय में तेजी से पूरी हो रही कार्ड बनाने की प्रक्रिया
  • पिछले कुछ माह से कार्ड बनाने के लिए भटकना पड़ रहा था लोगों के

विज्ञापन
Ration card Making Process Become More Easy with these Document
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

जिन लोगों के राशन कार्ड किसी कारणवश नहीं बन पाए हैं। वह अब अपना राशन कार्ड बनवा सकते हैं। देहरादून जिलापूर्ति कार्यालय ने राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। राशन कार्ड बनाने के लिए आवश्यक कागजात पूरे हैं तो चार से पांच दिन में राशन कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन


पिछले कुछ माह में कार्ड खत्म होने के साथ ही सॉफ्टवेयर अपडेट होने के कारण नए राशन कार्ड नहीं बन पा रहे थे। लोग कार्ड बनाने के लिए भटक रहे थे लेकिन अब राशन कार्ड बनाने में कोई दिक्कत नहीं हैं। जिन लोगों के किसी कारणवश राशन कार्ड नहीं बन पाए हैं, वह अब अपना राशन कार्ड बना सकते हैं। 
विज्ञापन


जिलापूर्ति कार्यालय में राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है। नए कार्ड बनाने के साथ ही उन्हें ऑनलाइन भी उसी समय कर दिया जा रहा है। हर माह करीब डेढ़ हजार नए कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिलापूर्ति कार्यालय की माने तो अगर सभी कागजात सही हैं तो हफ्तेभर के अंदर कार्ड बनकर आपके हाथ में आ जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्ड बनाने के लिए यह दस्तावेज जरूरी 

- राशनकार्ड आवेदन पत्र 
- मुखिया का पहचान पत्र, वोटर आईडी की छायाप्रति 
- परिवार के समस्त सदस्यों के आधार की छायाप्रति
- मुखिया के  बैंक पासबुक की छायाप्रति
- निरस्तीकरण प्रमाणपत्र अथवा पुराना राशन कार्ड
- पांच लाख से कम परिवार की वार्षिक आय हो तो आय प्रमाणपत्र
- मुखिया की दो पासपोर्ट साइज की फोटो 
- गैस एजेंसी के कनेक्शन की बुक की कापी। 

नए राशन कार्ड बनाने में कोई दिक्कत नहीं है। जरूरी दस्तावेज पूरे हैं तो हफ्तेभर के अंदर नया राशन कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा। नए राशन कार्ड को उसी समय ऑनलाइन भी किया जा रहा है। 
- जेएस कंडारी, जिलापूर्ति अधिकारी  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed