फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ration card and Ayushman card will be connected with digital locker soon

अब डिजिटल लॉकर से जुड़ेंगे राशन और आयुष्मान योजना के कार्ड, साथ रखने की नहीं रहेगी टेंशन

Sun, 15 Sep 2019 10:17 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 15 Sep 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
Ration card and Ayushman card will be connected with digital locker soon
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

डिजिटल लॉकर एप पर अब राशन कार्ड और अटल आयुष्मान कार्ड भी उपलब्ध होगा। इसके लिए सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। जल्द ही स्वास्थ्य और खाद्य आपूर्ति विभाग के साथ बैठक कर राशन और आयुष्मान कार्ड को डिजिटल लॉकर एप से लिंक की योजना तैयार की जाएगी।

विज्ञापन


प्रदेश में अब तक 1.04 लाख लोगों ने डिजिटल लॉकर पर अपना पंजीकरण किया है। जिन्हें 15.55 लाख विभिन्न प्रकार के सर्टिफिकेट जारी किए गए हैं। डिजिटल लॉकर एप पर जारी सभी सर्टिफिकेट कानूनी रूप से मान्य है। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत डिजिटल लॉकर योजना शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत यदि किसी व्यक्ति के स्मार्ट फोन में डिजिटल लॉकर एप पर दस्तावेज हैं, तो उसे असली दस्तावेज साथ में लेकर चलने की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक केंद्र सरकार ने 322 अलग-अलग प्रकार के सर्टिफिकेट को डिजिटल लॉकर से जोड़ा है। जिसमें ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण सर्टिफिकेट, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जाति प्रमाण, आय प्रमाण पत्र, पेंशन, टेलीफोन बिल, शैक्षिक प्रमाण पत्र, गैस कनेक्शन समेत तमाम सर्टिफिकेट शामिल है। प्रदेश में अब राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड को भी डिजिटल लॉकर से जोड़ने की तैयारी है। डिजिटल लॉकर क्रियान्वयन में उत्तराखंड का देश में 17 वां स्थान है। 

सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव आरके सुधांशु का कहना है कि डिजिटल लॉकर में प्रत्येक विभाग की सेवाओं को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड को भी डिजिटल लॉकर से लिंक किया जाएगा। डिजिटल लॉकर एक ऐसी सेवा है। जिसके माध्यम से व्यक्ति के हर समय अपने दस्तावेज साथ लेकर चल सकता है। इसके लिए असली दस्तावेज रखने की जरूरत नहीं है।

डिजिटल लॉकर है तो नहीं कटेगा चालान

डिजिटल लॉकर में ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट है तो चालक को असली दस्तावेज साथ में रखना जरूरी नहीं है। डिजिटल लॉकर से दस्तावेज दिखाने पर पुलिस चालान नहीं काट सकती है।

पिछले वर्ष सरकार ने डिजिटल लॉकर में दस्तावेजों को मान्य करने की अधिसूचना जारी कर दी थी। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से अब तक 13 जिलों में यातायात पुलिस को विशेष ट्रेनिंग भी दी गई है। 

प्रदेश में डिजिटल लॉकर से जारी सर्टिफिकेट 

प्रमाण पत्र                संख्या
स्थायी निवास         487410
आय प्रमाण पत्र        391052
जाति प्रमाण पत्र        283143
चरित्र प्रमाण पत्र        56574
मृत्यु प्रमाण पत्र            10046
जन्म प्रमाण पत्र            51666
पेंशन सर्टिफिकेट            1985
स्वतंत्रता सेनानी प्रमाण पत्र    689

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed