{"_id":"685ef5ec6d7bae4c8b0bd8b8","slug":"rath-yatra-taken-out-with-the-slogan-of-jai-jagannath-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1046-725893-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ निकाली रथयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ निकाली रथयात्रा
Sat, 28 Jun 2025 01:20 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैनाल रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा डाकपत्थर रोड, मुख्य बाजार होते हुए मंडी चौक पहुंची। इसके बाद पहाड़ी गली होते हुए कैनाल रोड से वापस मंदिर परिसर में संपन्न हुई।
शुक्रवार को देर शाम रंग-बिरंगी रोशनी के बीच निकली यात्रा में रथ पर सवार भगवान जगन्नाथ के साथ बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े। रथ को खींचते वक्त भक्तों ने भगवान जगन्नाथ और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा नगर गुंजायमान कर दिया।
मंदिर परिसर से मंडी चौक तक मुख्य बाजार को तोरणद्वारों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था। जगह-जगह लोगों ने स्टॉल लगाकर यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। देर रात को मंदिर में भजन संध्या आयोजित की गई। जगन्नाथ रथ यात्रा में विधायक मुन्ना सिंह चौहान, पूर्व विधायक नवप्रभात भी शामिल हुए। इस मौके पर राजकुमार रोहिला, अरुण मित्तल, नितेश अरोड़ा, अंकित कंसल, विरेंद्र सिंह बॉबी, रविंद्र राणा, रोहित आदि उपस्थित रहे।