फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rare red coral kukri snake found live in uttarakhand.

उत्तराखंड में जिंदा मिला दुनिया का सबसे दुर्लभ लाल मूंगा खुखरी सांप

Thu, 09 Jul 2015 08:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 09 Jul 2015 08:30 AM IST
विज्ञापन
rare red coral kukri snake found live in uttarakhand.

उत्तराखंड वन विभाग और वन्यजीव विशेषज्ञों को जिंदा दुर्लभ लाल मूंगा खुखरी सांप नैनीताल के तराई पूर्वी वन प्रभाग में मिला है। विभाग ने इसको एक विशेष शीशे के कक्ष में रखकर अध्ययन शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


देश में 1936 में लाल मूंगा खुखरी सांप रिपोर्ट हुआ था। इसके बाद इस सांप के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। 2014 में जंगलात के सहयोग से वन्यजीव विशेषज्ञ विपुल मौर्य और सर्प विशेषज्ञ जे. सिंह ने इस प्रजाति के मरे सांप को नैनीताल जिले के तराई पूर्वी वन प्रभाग के सुरई रेंज में तलाश किया था।
विज्ञापन


इसके बाद से पूरे इलाके में खोजबीन चल रही थी। विपुल मौर्य बताते हैं कि इसी इलाके में यह लाल मूंगा खुखरी सांप जिंदा मिला है।

वन्यजीव विशेषज्ञों में उत्साह, जीन बैंक होगा तैयार

rare red coral kukri snake found live in uttarakhand.

दुर्लभ प्रजाति का होने के चलते वन्यजीव विशेषज्ञों में लाल मूंगा खुखरी सांप को लेकर उत्साह है। उसको एक शीशे के विशेष कक्ष में रखा गया है, जहां पर इसके मूवमेंट पैटर्न, व्यवहार आदि का अध्ययन किया जा रहा है।

डीएफओ डॉ. पराग मधुकर धकाते ने बताया कि इसके अलावा इस सांप का जीन बैंक भी तैयार करने की योजना है, जिससे भविष्य में इसके बारे में और जानकारी जुटाई जा सके।

जहां पर सांप मिला है, वहां पर भी टीम भेजकर फोटोग्राफ, उसकी जीपीएस लोकेशन, आसपास की वनस्पति का ब्योरा एकत्र किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed