फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rape victim's statement will be recorded today

Dehradun News: आज मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज होंगे दुष्कर्म पीड़िता के बयान

Wed, 16 Apr 2025 01:32 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Rape victim's statement will be recorded today
शिक्षक के युवती के साथ दुष्कर्म मामले में आज (बुधवार) पीड़िता के बयान दर्ज होंगे। पुलिस टीम फरार आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। हाल ही में चकराता थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पर बगीचे में मजदूरी करने गई उनकी बहन के साथ दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। घटना 10 मार्च की थी। व्यक्ति ने बताया था कि शिक्षक के बगीचे में वह बंधुवा मजदूर के तौर पर कार्य करते हैं। बताया कि उनकी बहन की सगाई होने वाली थी। आरोप लगाया था शिक्षक ने पहले भी स्कूल में पढ़ने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। गांव में पंचायत कर मामले को दबा दिया गया था। उनकी बहन ने न्याय न मिलने की उम्मीद में कीटनाशक का सेवन कर लिया था। उपचार के बाद उसकी जान बच गई थी। चकराता थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। थाना प्रभारी चंद्रशेखर नौटियाल ने बताया कि मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता के बयान दर्ज करवाने की अनुमति मिल गई है। बुधवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पीड़िता के बयान दर्ज करवाएं जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed