रेप पीड़िता का ये हाल, इंसाफ ले लिए मां के साथ बैठी धरने पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेप के आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर खुद को पीड़ित बता रही युवती अपनी मां के साथ हरिद्वार के चंद्राचार्य चौक पर पुलिस पिकेट के नजदीक धरने पर बैठ गई। युवती के धरने पर बैठते ही ज्वालापुर पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में युवती और उसकी मां को समझा बुझाकर कोतवाली लाया गया। फिर कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर युवती लौट गई।
जून माह में यूपी के हमीरपुर की रहने वाली एक युवती ने कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराया था। सुभाषनगर के पास रहने वाली युवती का आरोप था कि घटना वाले दिन वह अपने जीजा के घर पर मौजूद थी और उसकी बहन अस्पताल में भर्ती थी।
जीजा ने चचेरे भाई की मदद से किया रेप
आरोप है कि तभी जीजा, अपने चचेरे भाई एवं एक दोस्त के साथ घर आया। इसके बाद जीजा के दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने में जीजा और उसके चचेरे भाई ने सहयोग किया था।
बृहस्पतिवार को युवती अपनी मां के साथ चंद्राचार्य चौक पर पहुंची और धरने पर बैठ गई। हाथ में हमें इंसाफ दिलाओ की तख्तियां ली हुई थी। यह जानकारी मिलने पर पुलिस के होश उड़ गए।
एसएसआई कमल मोहन भंडारी तुरंत मौके पर पहुंचे। जैसे तैसे समझा बुझाकर युवती और उसकी मां को कोतवाली लाया गया। एसएसआई ने बताया कि युवती को जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर घर भेजा गया है।