{"_id":"644440adab0dc4b6240a1ef7","slug":"rape-teenager-pathankot-dehradun-news-c-5-drn1037-137783-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पठानकोट ले जाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पठानकोट ले जाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारगी क्षेत्र में काम करने वाला एक मैकेनिक क्षेत्र की किशोरी को अपने साथ पंजाब ले गया। वहां पठानकोट में उसने किशोरी से दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को बरामद कर घरवालों के सुपुर्द कर दिया गया है। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि क्षेत्र के एक युवक ने शिकायत की थी। उसकी बहन ने 12वीं की परीक्षा दी थी। 11 अप्रैल को वह बिना बताए घर से चली गई। अपना सारा सामान भी साथ ले गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी के मोबाइल नंबर की जांच की। इस दौरान एक नंबर संदिग्ध पाया गया। इस पर उसने लगातार बात की थी। उसकी लोकेशन दिल्ली में मिली। पुलिस ने दिल्ली में दबिश के लिए टीमें बनाईं।
पुलिस दिल्ली पहुंची तो पता चला कि युवक पंजाब के पठानकोट में है। पुलिस टीम ने पठानकोट में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मुराद आलम निवासी कारगी, देहरादून बताया। वह कारगी चौक के पास मोटर मैकेनिक है। काफी समय से किशोरी को जानता था। उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था।