{"_id":"5e109bae8ebc3e87da177752","slug":"ranji-trophy-uttarakhand-match-with-assam-uttarakhand-bad-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्रॉफी: असम के खिलाफ उत्तराखंड की बल्लेबाजी फिर फेल, बारिश के करण रुका मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणजी ट्रॉफी: असम के खिलाफ उत्तराखंड की बल्लेबाजी फिर फेल, बारिश के करण रुका मैच
Sun, 05 Jan 2020 10:25 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 05 Jan 2020 10:25 AM IST
सार
- असम के खिलाफ उत्तराखंड ने 32 रन पर गंवाए 4 विकेट
- असम ने पहली पारी में बनाए 294 रन
- उत्तराखंड टीम के सामने हार का खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रणजी ट्रॉफी में असम के खिलाफ खेले जा रहे मैच में उत्तराखंड की बल्लेबाजी एक बार फिर फेल हो गई। असम के ऑलआउट होने के बाद असम की घातक गेंदबाजी के सामने उत्तराखंड ने महज 32 रन पर ही चार विकेट गंवा दिए। खराब बल्लेबाजी के कारण अब उत्तराखंड की टीम पर हार का खतरा मंडरा रहा है।
राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में खेले जा रहे मैच के दूसरे दिन शनिवार को असम की टीम ने 237-5 स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। रियान पराग और कुनाल सैकिया ने पारी को आगे बढ़ाया। उत्तराखंड के गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को टिकने का मौका नहीं दिया। जिसकी वजह से असम की टीम 116.5 ओवर पर 294 रन पर ऑल आउट हो गई।
रियान पराग 123, कुनाल 36, रोशन आलम 14, मुख्तार हुसैन 8, रंजीत मली 9, अरूप दास चार रन पर आउट हुए। इसके बाद बेटिंग करने उतरे उत्तराखंड के बल्लेबाज असम की गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाए।
विज्ञापन
उन्मुक्त चंद 6, आर्य सेठी 12, वीआर जेठी 4, तन्मय श्रीवास्तव शून्य पर पवेलियन लौट गए। डी. नेगी एक और सौरभ रावत नौ रन पर क्रीज पर टिके थे, तभी बूंदाबांदी शुरू हो गई। जिसकी वजह से मैच रोकना पड़ा। उत्तराखंड का स्कोर 19 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 32 रन रहा।