फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ranji trophy : uttarakhand defeat from maharashtra

रणजी ट्रॉफी : 202 रनों पर सिमटा उत्तराखंड, महाराष्ट्र से 67 रनों से हारे

Sat, 15 Feb 2020 06:46 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 15 Feb 2020 06:46 PM IST
सार

  • रणजी ट्रॉफी में चौथे दिन उत्तराखंड ने 99 रनों पर गंवाए आठ विकेट, जीत के लिए चाहिए थे 167 रन
  • कमल ने बनाए 57 रन, अन्य बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन रहा जारी

विज्ञापन
ranji trophy : uttarakhand defeat from maharashtra
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र के खिलाफ आखिरी मुकाबले में उत्तराखंड की एक बार फिर शर्मनाक हार हुई। दूसरी पारी में आखिरी दिन उत्तराखंड की टीम ने महज 99 रनों पर सभी आठ विकेट गंवा दिए और 167 रनों के मुकाबले 67 रनों से मैच हार गई। 

विज्ञापन


 डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर स्टेडियम बारामती में चल रहे मैच के चौथे दिन उत्तराखंड ने दूसरी पारी 103-2 स्कोर से आगे शुरू की। टीम को जीत के लिए 167 रन और चाहिए थे। कमल कन्याल (40) व मयंक मिश्रा (19) ने पारी की शुरुआत की। मयंक 21 रन के स्कोर पर विकेट गंवा बैठे। कमल ने अर्द्धशतक पूरा किया, लेकिन 57 रन के स्कोर पर वो भी आउट हुए।
विज्ञापन


इसके बाद एक के बाद एक बल्लेबाज पवेलियन लौटते रहे। तन्मय श्रीवास्तव 15, सौरभ रावत 9, वी जेठी 18, सन्नी राणा शून्य, प्रदीप चमोली 7, अंकित 1 रन पर आउट हुए। पूरी टीम 80.3 ओवर में 202 रनों पर ढेर हुई। महाराष्ट्र की तरफ से एस बछव, ए पलकर ने 3-3, एम चौधरी, पी दधे ने 2-2 विकेट लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ मैचों में एक जीत भी नसीब नहीं

रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड सीनियर टीम ने कुल नौ मैच खेले, लेकिन एक भी जीत नसीब नहीं हुई। टीम का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा। एक भी बल्लेबाज फॉर्म में नजर नहीं आया। सीनियर खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं और बड़े फेरबदल की मांग भी उठ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed