{"_id":"5e1d42f68ebc3e87ed670f10","slug":"ranji-trophy-threat-of-defeat-on-uttarakhand-team-again","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी ट्रॉफी : उत्तराखंड पर हार का खतरा, आज विकेट बचाना चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणजी ट्रॉफी : उत्तराखंड पर हार का खतरा, आज विकेट बचाना चुनौती
Tue, 14 Jan 2020 10:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 14 Jan 2020 10:00 AM IST
सार
- त्रिपुरा ने पहली पारी 279 रनों पर की घोषित, उत्तराखंड ने दूसरी पारी में 21 पर गंवाया एक विकेट
- उत्तराखंड अभी भी 168 रन पीछे, चौथे दिन विकेट बचाना होगी चुनौती
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड पर हार का खतरा मंडरा रहा है। त्रिपुरा के खिलाफ बल्लेबाजों के बाद गेंदबाज भी खास प्रदर्शन नहीं कर सके। त्रिपुरा ने 189 रनों की बढ़त के साथ पहली पारी 279 रन पर पारी घोषित कर दी। उत्तराखंड ने दूसरी पारी में 21 रन पर एक विकेट गंवा दिया है और अब मंगलवार को आखिरी दिन उत्तराखंड के सामने मैच को बचाने की चुनौती होगी।
विज्ञापन
एमबीबी स्टेडियम अगरतला में चल रहे मैच के तीसरे दिन त्रिपुरा ने पहली पारी का खेल आगे बढ़ाया। सिंघा 58 और देय 54 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद हरमीत सिंह ने उत्तराखंड के गेंदबाजों की परीक्षा ली। हरमीत ने 102 रनों की शतकीय पारी खेली। मिलिंद ने 5 रन बनाए। त्रिपुरा ने अपनी पारी 70.4 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 279 रनों पर घोषित की।
विज्ञापन
एमबी मुरा सिंह 32 रन बनाकर नाबाद लौटे। उत्तराखंड की तरफ से डी नेगी ने 2, राहिल शाह, प्रदीप चमोली ने 1-1 विकेट लिया। इसके बाद उत्तराखंड की दूसरी पारी की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज आर्य सेठी शून्य पर पवेलियन लौटे।
विज्ञापन
उन्मुक्त चंद और तन्मय श्रीवास्तव क्रीज पर डटे रहे। मैच खत्म होने पर उत्तराखंड का स्कोर 11 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 21 रन रहा। उन्मुक्त 6 और तन्मय 13 रन पर नाबाद लौटे। उत्तराखंड अब भी 168 रन पीछे है। त्रिपुरा की तरफ से एक विकेट राना दत्ता के नाम रहा।