फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ranji trophy 2019 : uttarakhand match with Jammu kashmir

रणजी ट्रॉफी 2019: जेएंडके की गेंदबाजी के सामने बैकफुट पर उत्तराखंड

Mon, 09 Dec 2019 12:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 09 Dec 2019 12:39 PM IST
सार

  • पहले दिन जेएंडके ने पहली पारी में बनाए 182 रन, उत्तराखंड ने 64 रन पर गवांए 7 विकेट
  • पहले दिन के खेल में उत्तराखंड, जेएंडके से 118 रन पीछे

विज्ञापन
Ranji trophy 2019 : uttarakhand match with Jammu kashmir
मैच खेलते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड और जम्मू व कश्मीर के बीच हुए मैच का पहला दिन दोनों टीमों के गेंदबाजों के नाम रहा। उत्तराखंड ने जम्मू व कश्मीर की पहली पारी 182 रनों पर ऑल आउट की तो जेएंडके के गेंदबाजी आक्रमण के सामने उत्तराखंड के शीर्ष बल्लेबाज टिक नहीं सके। उत्तराखंड ने 64 रन पर सात विकेट गवां दिए और अभी भी जेएंडके से 118 रन पीछे है।

विज्ञापन


अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में चल रहे मैच में उत्तराखंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। जेएंडके की सलामी जोड़ी अहमद ओमर बंदे और सूर्यांश रैना ने पहले विकेट के लिए 40 रनों से ज्यादा की साझेदारी की। अहमद ओमर 24, सूर्यांश रैना 35 रन पर आउट हुए। इसके बाद शुभम खजूरिया ने भी 47 रनों की अहम पारी खेली, लेकिन अर्धशतक से पहले ही वह आउट हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद उत्तराखंड ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए शुभम सिंह पुंडीर को शून्य, अब्दुल समद को 01, ओवैस शाह को 23, फजिल रशिद को 04, राम दयाल को 11, अबिद मुश्ताक को 15, उमर नाजिर को 08, मोहम्मद मुधासिर को 02 रन पर आउट किया। जेएंडके की पहली पारी 49.2 ओवर में 182 रनों पर आउट हुई। उत्तराखंड की तरफ से राहिल शाह ने 3, सन्नी राणा ने 2, प्रदीप चमोली, डीके शर्मा, दिक्षांशु नेगी व उन्मुक्त चंद ने 1-1 विकेट लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पहली पारी की शुरुआत करने उतरी उत्तराखंड टीम को जेएंडके के तेज गेंदबाजों ने एक के बाद एक झटके दिए। आर्य सेठी 01, करनवीर कौशल 01, तन्मय श्रीवास्तव 17, उन्मुक्त चंद 04, अवनीश सुधा 06, सौरभ रावत 09, राहिल शाह 02 रन पर आउट हुए।

 

इसके बाद दीक्षांशु नेगी ने क्रीज पर समय बिताया और खेल खत्म होने पर दीक्षांशु नाबाद 16 व डीके शर्मा शून्य (नाबाद) पर पवेलियन लौटे। पहली पारी में उत्तराखंड ने 25 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 64 रन बनाए। जेएंडके की तरफ से मोहम्मद मुदसिर, राम दयाल ने 03-03 व अबिद मुश्ताक ने 01 विकेट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed