फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ranji trophy 2019 : J&K win away from Seven wickets

रणजी ट्रॉफी 2019: उत्तराखंड के सामने विशाल लक्ष्य, जेएंडके जीत से सात विकेट दूर

Wed, 11 Dec 2019 08:32 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 11 Dec 2019 08:32 AM IST
सार

  • 84 रनों पर सिमटी उत्तराखंड की पहली पारी, दूसरी पारी में 18 रन पर गवांए तीन विकेट

विज्ञापन
Ranji trophy 2019 : J&K win away from Seven wickets
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रणजी ट्रॉफी में जम्मू एंड कश्मीर और उत्तराखंड के बीच चल रहे मैच के दूसरे दिन जेएंडके ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए उत्तराखंड को हार की कगार पर पहुंचा दिया है। उत्तराखंड की पहली पारी 84 रनोें पर सिमटाने के बाद जेएंडके ने उत्तराखंड के सामने 403 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। जवाब में उत्तराखंड दूसरी पारी में भी 18 रन पर तीन विकेट गवां चुका है। ऐसे में जेएंडके को जीत के लिए सात विकेट चाहिए।

विज्ञापन


अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में चल रहे मैच में दूसरे दिन उत्तराखंड टीम ने पहली पारी 64 रन पर 7 विकेट के स्कोर से आगे शुरू की। जेएंडके ने आक्रामक गेंदबाजी करते हुए शेष तीन विकेट भी 20 रन पर झटक लिए और उत्तराखंड की पहली पारी 31 ओवर में 84 रन पर सिमट गई। इसके बाद जेएंडके ने दूसरी पारी में  शानदार बल्लेबाजी करते हुए 65.4 ओवर में 304 रन बनाए।
विज्ञापन


फजिल राशिद ने 73, अब्दुल समद ने 60 रनों की पारी खेली। अहमद ओमर बंदे ने 35, राम दयाल ने 41 रनों का योगदान दिया। जेएंडे की ओर से दिए 403 रनों के लक्ष्य के जवाब में उतरी उत्तराखंड टीम के बल्लेबाजों ने जेएंडके के तेजी आक्रमण के सामने एक बार फिर निराशाजनक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्य सेठी 1, उन्मुक्त चंद 9, तन्मय श्रीवास्तव 6 रन पर सस्ते में पवेलियन लौटे। राहिल शाह शून्य व अवनीश सुधा 1 रन पर क्रीज डटे रहे। मैच खत्म होने पर उत्तराखंड की दूसरी पारी का स्कोर 9 ओवर पर तीन विकेट के नुकसान पर 18 रन रहा। तीसरे दिन मैच खत्म होने की पूरी संभावनाएं हैं।


जेएंडके के तेज गेंदबाजों का दबदबा

इस मैच में जेएंडके के तेज गेंदबाजों का दबदबा नजर आया। उत्तराखंड की पहली पारी में मोहम्मद मुधसिर का शानदार प्रदर्शन रहा। उन्होंने उत्तराखंड के 5 विकेट झटके। राम दयाल ने 4 विकेट लिए। उत्तराखंड की दूसरी पारी में भी मोहम्मद मुधसिर, राम दयाल व उमर नाजिर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1-1 विकेट लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed