फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ranji trophy 2018 uttarakhand team Fight with sikkim today

रणजी ट्रॉफी 2018: आज जीत की 'हैट्रिक' लगाने उतरेगा उत्तराखंड, सिक्किम की टीम से होगा मुकाबला

Tue, 20 Nov 2018 07:57 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 20 Nov 2018 07:57 AM IST
विज्ञापन
Ranji trophy 2018 uttarakhand team Fight with sikkim today
cricket

रणजी ट्रॉफी प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम आज जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। उत्तराखंड ने पहले मुकाबले में बिहार और दूसरे मुकाबले में मणिपुर को आसानी से शिकस्त देकर पूरे अंक हासिल किए हैं। उत्तराखंड के तेज गेंदबाज दीपक धपोला समेत ज्यादातर खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उत्तराखंड टीम ने 15 सदस्यीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। 

विज्ञापन


भुवनेश्वर के केआईआईटी क्रिकेट स्टेडियम में सुबह साढ़े नौ बजे से उत्तराखंड और सिक्किम के बीच मुकाबले की शुरूआत होगी। उत्तराखंड ने अब तक खेले गए अपने दोनों मुकाबले तीन दिन से भी कम समय में जीतें हैं। दोनों मुकाबले उत्तराखंड ने अपने मैदान में खेले हैं। ऐसे में प्रतियोगिता में पहली बार टीम को दूसरे राज्य के मैदान पर खेलने का मौका मिलने जा रहा है।
विज्ञापन


अब तक खेले गए दोनों ही मुकाबलों में उत्तराखंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बहुत कम स्कोर पर विरोधी टीम को दो बार ऑल आउट किया है। बल्लेबाजों ने भी अपनी उपयोगिता साबित करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीसीआई के स्थानीय समन्वयक अमित पांडे ने बताया कि मुकाबले के लिए 15 सदस्यीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। स्थानीय परिस्थितियों से तालमेल बैठाने के उद्देश्य से टीम पहले ही भुवनेश्वर रवाना हो गई थी।


15 सदस्यीय टीम
उत्तराखंड : रजत भाटिया (कप्तान), विनीत सक्सेना, करणवीर कौशल, वैभव पंवार, वैभव भट्ट, सौरभ रावत, मलोलन रंगराजन, मयंक मिश्रा, शिवम खुराना, सनी कश्यप, गिरीश रतूड़ी, कार्तिक जोशी, दीपक धपोला, सनी राणा, धनराज शर्मा 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed