फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ranipur police interrogated 15 people in religious conversion case

Dehradun News: धर्म परिवर्तन मामले में रानीपुर पुलिस ने 15 लोगों से की पूछताछ

Wed, 29 May 2024 05:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Ranipur police interrogated 15 people in religious conversion case
धर्म परिवर्तन मामले में मंगलवार को हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस विकासनगर पहुंची। जांच अधिकारी ने आरोपी हकीम मुफ्ती आदिल के मकान मालिक, पड़ोसियों और परिचितों से पूछताछ की। 15 लोगों के बयान दर्ज किए। टीम करीब सात घंटे तक विकासनगर में रही। आरोपी विकासनगर से फरार बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार उसकी अंतिम लोकेशन उत्तरप्रदेश के शामली में मिली है।
विज्ञापन

हरिद्वार जिले के रानीपुर कोतवाली में विकासनगर के मुस्लिम बस्ती निवासी हकीम मुफ्ती आदिल के खिलाफ दंपती का धर्म परिवर्तन कराने का मुकदमा दर्ज किया था। जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर करीब दो बजे रानीपुर कोतवाली के उपनिरीक्षक और जांच अधिकारी मनोज कुमार विकासनगर पहुंचे। उन्होंने बाजार चौकी प्रभारी सनोज कुमार से आरोपी के बारे जानकारी ली। उसके बाद रानीपुर कोतवाली और बाजार चौकी पुलिस मुस्लिम बस्ती में पहुंची। यहां जांच अधिकारी ने पहले हकीम मुफ्ती आदिल के मकान मालिक से पूछताछ शुरू की। आरोपी के पड़ोसियों और उसके संपर्क में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ हुई। जांच अधिकारी ने सभी के बयान दर्ज किए। रात को करीब नौ बजे टीम पूछताछ के बाद वापस लौट गई।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि आरोपी विकासनगर से फरार हो गया था। बताया कि उसका फोन बंद आ रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी के संपर्क में रहने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed