फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ranger husband and wife killed in car and truck accident in almora 

चलते ट्रक में घुसते ही कार के उड़े परखच्चे, रेंजर और पत्नी की मौत, आईटीबीपी का जवान घायल

Wed, 08 May 2019 10:06 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली/भोजीपुरा/अल्मोड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली/भोजीपुरा/अल्मोड़ा Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 08 May 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
Ranger husband and wife killed in car and truck accident in almora 
हादसे में मृतक दंपति - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भोजीपुरा मेडिकल कॉलेज में कीमोथेरेपी कराने आ रहे अल्मोड़ा के वन रेंजर और उनकी पत्नी की नैनीताल हाईवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। बजरी भरे ट्रक के पीछे घुसी कार में रेंजर के परिचित हरियाणा निवासी आईटीबीपी का जवान घायल हो गया। उसने कार में लिफ्ट ली थी। देर शाम बरेली में मृतकों का पोस्टमार्टम कराया गया।

विज्ञापन


अल्मोड़ा शहर के एनटीटी हीरा डुमरी निवासी 53 वर्षीय गोविंद सिंह बिष्ट वहीं वन विभाग में विनसर रेंज के रेंजर थे। वे कैंसर से जूझ रहे थे और भोजीपुरा के मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा था। वह अक्सर कीमोथेरेपी कराने यहां आते थे।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह वो अपनी वैगनआर से अल्मोड़ा से भोजीपुरा के लिए निकले। साथ में पत्नी 49 वर्षीय माया बिष्ट थीं। हरियाणा के जिला नारलोन के महेंद्रगढ़ थाना अंतर्गत गांव पछोत निवासी सुरेंद्र सिंह अल्मोड़ा की आईटीबीपी यूनिट में तैनात हैं। वह किसी काम से बरेली आईटीबीपी यूनिट आ रहे थे। सुरेंद्र सिंह रेंजर के परिचित थे, इसलिए उनकी कार में लिफ्ट ले ली थी। गोविंद सिंह गाड़ी ड्राइव कर रहे थे, पत्नी बगल की सीट पर तो सुरेंद्र सिंह पीछे दूसरी साइड में बैठे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे इनकी कार हाईवे पर भैरपुरा साप्ताहिक बाजार के पास पहुंची। कार के आगे चल रहे ट्रक ने अचानक साइड बदल ली। इससे तेजी से आ रही रेंजर की कार ट्रक के पीछे घुस गई।

हादसे से रेंजर और उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए। शवों की काफी देर तक पहचान नहीं हो सकी। मोबाइल व अन्य चीजों से जानकारी जुटाकर सूचना दी तो करीब तीन बजे रिश्तेदार बरेली पहुंच सके। 

पढ़ाई कर रहे हैं वन रेंजर के दोनों बेटे
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिवार के लोग बेहद गमजदा थे। रेंजर की बहन पुष्पा धामी हल्द्वानी से आईं थीं। उन्होंने बताया कि भाई गोविंद बिष्ट के दो बेटे मयंक और तेजस हैं, गोविंद सिंह का बड़ा बेटा बीटेक और छोटा अल्मोड़ा में होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा है। गोविंद सिंह बिष्ट के परिवार में उनकी 90 वर्षीय मां कुंती बिष्ट भी हैं। पुष्पा धामी ने बताया कि दोनों बेटों को अल्मोड़ा में ही रहने को कहा है।

हम लोग शव लेकर वहां जाएंगे और बुधवार सुबह अंतिम संस्कार किया जाएगा। इधर, दुर्घटना की सूचना मिलते ही अल्मोड़ा नगर में शोक की लहर छा गई। इस दौरान उनके आवास पर वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी समेत नगर के लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। उनके निधन पर सभासद सौरव वर्मा, पत्रकार कैलाश पांडे, टीके वर्मा आदि ने शोक जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed