फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rampur youth Jump into ganga river in roorkee after dispute with family

परिवार से विवाद के बाद रामपुर के युवक ने गंगनहर में लगाई छलांग, नहीं लगा कोई सुराग

Sat, 09 Nov 2019 05:40 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 09 Nov 2019 05:40 PM IST
सार

  • मेहवड़ पुल के पास परिवार के लोगों से हुआ था विवाद
  • दो दिन पहले परिवार के साथ कलियर जियारत को आया था युवक
     

विज्ञापन
Rampur youth Jump into ganga river in roorkee after dispute with family
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

रामपुर जिले के एक युवक ने परिवार से किसी बात को लेकर विवाद होने पर उत्तराखंड में रुड़की की गंगनहर में छलांग लगा दी। युवक को छलांग लगाता देख परिजनों ने शोर मचा दिया।

विज्ञापन


शोर सुनकर आसपास के लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल पाया। परिजनों ने मामले की जानकारी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को दी।यूपी के जिला रामपुर के कस्बा सवार निवासी तोमेश खान दो दिन पहले परिवार के साथ कलियर जियारत करने आया था।
विज्ञापन


परिवार के लोग दो दिन से ही कलियर में रह रहे थे। शनिवार की सुबह परिवार और तोमेश खान रुड़की आ रहे थे। इस बीच मेहवड़ पुल के पास किसी बात को लेकर उसका परिवार के लोगों से विवाद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद इतना बढ़ा कि उसकी परिवार के लोगों से मारपीट हो गई। इस बीच गुस्साए युवक ने गंगनहर में छलांग लगा दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी के तेज बहाव में बहता चला गया और गायब हो गया।

परिजनों ने इसकी सूचना सोलानी पार्क स्थित जल पुलिस चौकी पर दी। जल पुलिस के जवानों ने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिजनों ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मामला कलियर क्षेत्र का है। इसलिए युवक के परिजनों को कलियर थाने भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed