फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ramnagar-Dehradun Express will run twice a week Uttarakhand news in hindi read All Updates

रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर: सप्ताह में दो दिन चलेगी रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस, जानें पूरा शेड्यूल

Fri, 17 Jul 2026 10:07 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 17 Jul 2026 10:07 PM IST
सार

रामनगर–देहरादून एक्सप्रेस सप्ताह में दो दिन चलेगी। इससे पर्यटन, तीर्थाटन, शिक्षा, व्यापार व स्थानीय आवागमन को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
Ramnagar-Dehradun Express will run twice a week Uttarakhand news in hindi read All Updates
रामनगर को मिली देहरादून की सीधी कनेक्टिविटी - फोटो : सोशल मीडिया हैंडल (सांसद अनिल बलूनी)

विस्तार

रामनगर से देहरादून के बीच नई रेल सेवा का संचालन किया जा रहा है। यह ट्रेन हर बुधवार व शुक्रवार को चलेगी। इसके संचालन से नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, देहरादून, मुरादाबाद व बिजनौर के लोगों लाभ मिलेगा। नई रेल सेवा की शुरुआत 18 जुलाई से की जाएगी।रेल मंत्रालय ने ट्रेन संख्या 15310/15309 रामनगर से देहरादून और देहरादून से रामनगर के संचालन को स्वीकृति दी है। क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग और सांसद अनिल बलूनी के विशेष प्रयासों से नई एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है।

विज्ञापन

नई एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार व शुक्रवार को रामनगर से सुबह 5:50 बजे प्रस्थान कर 12:40 बजे देहरादून पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन उसी दिन देहरादून से अपराह्न 3:55 बजे प्रस्थान कर 11:30 बजे रात्रि रामनगर पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन काशीपुर, रोशनपुर, पीपलसाना, मुरादाबाद, नजीबाबाद तथा हरिद्वार स्टेशनों पर रुकेगी। रामनगर और देहरादून के बीच संचालित होने वाली यह पहली एक्सप्रेस ट्रेन है। ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, वातानुकूलित चेयर कार, शयनयान, द्वितीय श्रेणी चेयर कार व सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे।

विज्ञापन

ये भी पढे़ं...Badrinath Temple: हेराफेरी मामले में मंदिर के पूर्व अधिकारी गिरफ्तार, 30 जून को हुए थे सेवानिवृत्त

विज्ञापन
विज्ञापन

यह ट्रेन जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान आने वाले पर्यटकों व वन्यजीव प्रेमियों के साथ रामनगर के निकट स्थित गिरिजा देवी मंदिर, सीतामढ़ी,सीतावनी जैसे धार्मिक व पौराणिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी लाभदायक सिद्ध होगी। इसके अलावा हरिद्वार व देहरादून से बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री सहित चारधाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को भी बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए इस

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed