देहरादून। श्री रामलीला समिति डाकरा बाजार की ओर से बुधवार को श्री रामलीला महोत्सव का आयोजन किया गया। पहले दिन नारद मोह के मंचन हुआ। इसके साथ ही राम जन्म और ताड़का वध की लीला का मंचन किया गया।
गढ़ी कैंट स्थित दुर्गा मंदिर के परिसर में आयोजित रामलीला में किरदारों ने अपनी प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। इससे पहले विधि विधान से पूजा-अर्चना कर विश्व शांति की कामना की गई। समिति के अध्यक्ष नीलू कन्नौजिया ने कहा कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए रामलीला का मंचन किया जा रहा है। 15 अक्तूबर तक चलने वाली रामलीला में नारद मोह, रावण का अत्याचार, शिव पार्वती उपासना सहित कई प्रसंगों समेत मुकुट पूजन, शिव विवाह, मनु सतरूपा तप, रावण तप, रावण वेदवती संवाद का मंचन किया जाएगा।