फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ram Mandir Nirman Donation: 230 crore Rupees collected Till Now for Ram temple Nirman

राम मंदिर निर्माण के लिए बढ़-चढ़कर समर्पण राशि दे रहे भक्त, अब तक जमा हुए 230 करोड़ रुपये

Fri, 29 Jan 2021 08:40 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 29 Jan 2021 08:40 PM IST
विज्ञापन
Ram Mandir Nirman Donation: 230 crore Rupees collected Till Now for Ram temple Nirman
राम मंदिर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि ने कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए भक्त बढ़ चढ़कर दान दे रहे हैं। मंदिर निर्माण में देशभर के प्रत्येक परिवार की सहभागिता हो इसलिए समर्पण निधि अभियान चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन


भारत माता मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष और राम जन्मभूमि निर्माण समिति के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि इन दिनों भारत माता मंदिर में आए हुए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत अब तक 230 करोड़ रुपये एकत्र हो चुके हैं। इस अभियान में यह प्रयास किया जा रहा है कि गरीब से गरीब व्यक्ति भी अपनी श्रद्धा भाव के साथ योगदान दे सके। उसे भी अनुभूति हो कि राम के काम में एक ईंट उनकी भी लगी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राम मंदिर निर्माण के लिए फक्कड़ बाबा ने दिए एक करोड़ रुपये, ट्रस्ट को खुशी-खुशी सौंप दी जिंदगी भर की कमाई
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण पीएम नरेंद्र मोदी और योगी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। मंदिर के बाद अयोध्या विश्व प्रसिद्ध तीर्थनगरी के रूप में स्थापित होगी। राम मंदिर जन आकांक्षाओं की अभिव्यक्ति है। इसे किसी एक धनाढ्य व्यक्ति की जागीर न बनाकर जन-जन का सहयोग लिया जा रहा है। 

महंत रविंद्र पुरी ने मंदिर निर्माण के लिए दिए 21 लाख
पंचायती अखाड़ा निरंजनी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 21 लाख रुपये दिए हैं। अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम सिंह को संयुक्त रूप से 21 लाख का चेक सौंपा। 

महंत रविंद्रपुरी ने कहा कि भगवान राम हम सबके प्रभु हैं। हम सबके कण-कण में भगवान राम बसते हैं। उन्होंने कहा कि राम के मंदिर के लिए सहयोग करने की अभी शुरुआत की है। देश के सभी संत और महंतों से भगवान राम मंदिर के लिए अपना सहयोग देने की अपील करेंगे। महंत रविंद्र पुरी ने कहा कि सभी संत और महात्मा राम मंदिर निर्माण में सहयोग करें, इसके लिए एक प्रस्ताव पारित करने जा रहे हैं।

विहिप के केंद्रीय मंत्री अशोक तिवारी ने कहा कि इससे पूरे देश में संदेश जाएगा और अन्य लोग भी प्रेरित होकर इसमें आगे आएंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख पदम सिंह ने कहा कि पंचायती अखाड़ा निरंजनी हमेशा से ही धर्म कर्म और सामाजिक कार्यों में सर्वोच्च भूमिका निभाता आया है। 

जगद्गुरु स्वामी अयोध्याचार्य दिए पांच लाख

नरसिंह धाम पीठ के अध्यक्ष जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी अयोध्याचार्य ने राम मंदिर निर्माण के लिए राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में पांच लाख रुपये की धनराशि भेंट की है। स्वामी अयोध्याचार्य ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद अयोध्या में शुभ घड़ी आई है कि रामलला का भव्य मंदिर निर्माण होने जा रहा है। सभी राम भक्तों को मिलजुल कर मंदिर निर्माण के लिए बढ़-चढ़कर अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए। महंत राजेंद्र दास ने कहा कि सभी भारत वासियों के लिए गौरव की बात है। अयोध्या में प्रभु राम का भव्य एवं दिव्य मंदिर का निर्माण होने जा रहा है।

भारत माता मंदिर ने दिए 51 हजार
राम के भव्य मंदिर निर्माण के लिए भारत माता मंदिर के महंत स्वामी ललितानंद गिरि ने अपने गुरु भाई और राम जन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि को 51 हजार रुपये का चेक भेंट किया।  महंत ललितानंद गिरि ने कहा कि पूज्य गुरुदेव का यह सपना था कि राम मंदिर का निर्माण उनके जीवनकाल में ही हो जाए लेकिन ऐसा हो नहीं सका। गुरुदेव का सारा जीवन राम जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन और फिर अयोध्या में राम जन्मभूमि पर शीघ्र मंदिर निर्माण के आंदोलन को समर्पित रहा।

बुजुर्ग महिला ने दिए पेंशन के एक लाख रुपये
अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए प्रेमनगर निवासी 82 वर्षीय पदमा देवी ने एक लाख रुपये दिए हैं। यह राशि उन्होंने अपनी पेंशन से दस साल में बचाई। राम मंदिर निर्माण के लिए राशि देने पर परिवार और आस पड़ोस के लोगों ने उनकी सराहना की।

शुक्रवार को पदमा देवी ने भारतीय जनता पार्टी के शिवालिक नगर मंडल के अध्यक्ष जयवीर सिंह राणा को सहयोग राशि भेंट की। पदमा ने बताया कि वह 2011 में अपने परिवार के साथ भगवान राम के दर्शन करने के लिए अयोध्या गई थीं, लेकिन मंदिर नहीं होने से दर्शन नहीं हुए। इससे उनका मन बहुत दुखी हुआ और उन्होंने संकल्प लिया कि वह मंदिर निर्माण के लिए अपनी पेंशन का कुछ हिस्सा बचाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed