फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ram Mandir Inauguration cultural festival will be celebrated over Uttarakhand from 14 to 22 January

Ram Mandir: उत्तराखंड में नौ दिनों तक रहेगी श्रीराम की गूंज, प्रदेश भर में मनाया जाएगा सांस्कृतिक उत्सव

Tue, 09 Jan 2024 06:49 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 09 Jan 2024 06:49 PM IST
सार

14 जनवरी को उत्तरायणी पर्व है। इसी दिन से 22 जनवरी तक अयोध्या में श्रीराम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम तक उत्सव मनाया जाएगा।

विज्ञापन
Ram Mandir Inauguration cultural festival will be celebrated over Uttarakhand from 14 to 22 January
कलश यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में उत्तरायणी पर्व से लेकर नौ दिनों तक श्रीराम गूंज रहेगी। 14 से 22 जनवरी तक प्रदेश भर में सांस्कृतिक उत्सव मनाया जाएगा। इस संबंध में संस्कृति एवं धर्मस्व सचिव हरिचंद्र सेमवाल ने गढ़वाल और कुमाऊं मंडल आयुक्त को आदेश जारी किए। जिला व ब्लाक स्तर पर महिला और युवक मंगल दल, स्वयं सहायता समूहों समेत आम लोगों की सहभागिता से कलश यात्रा और झांकी निकाली जाएगी।

विज्ञापन


सबके राम: ...जब पुलिस से बचने के लिए इंस्पेक्टर का घर ही किराये पर ले लिया, पूर्व सीएम ने सुनाया रोचक किस्सा
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशानिर्देश पर संस्कृति एवं धर्मस्व विभाग ने प्रदेश भर में सांस्कृतिक उत्सव का निर्णय लिया है। 14 जनवरी को उत्तरायणी पर्व है। इसी दिन से 22 जनवरी तक अयोध्या में श्रीराम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम तक उत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें शहरी निकाय, जिला पंचायत, ग्राम पंचायत, सामाजिक संगठनों, स्वयं सहायता समूह, महिला मंडल दल, युवक मंडल दल, स्कूल, कॉलेज शामिल होंगे। इसके अलावा मंदिरों व घाटों पर दीपोत्सव, आरती, रामचरित मानस का पाठ, भजन-कीर्तन का आयोजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed