फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ram mandir Bus will leave from Dehradun for Ayodhya at 11.30 am Uttarakhand news in hindi

Ram Mandir: राम जन्मभूमि के दर्शन कराने को अयोध्या के लिए सीधी बस सेवा, जानें देहरादून से किस समय पर निकलेगी

Sun, 07 Jan 2024 05:57 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 07 Jan 2024 05:57 PM IST
सार

देहरादून संभाग से अयोध्या के लिए बस सेवा संचालित करने की तैयारी परिवहन विभाग ने पूरी कर ली है। परिवहन विभाग के मंडलीय प्रबंधक संचालन संजय गुप्ता ने बताया कि देहरादून से ग्रामीण डिपो की साधारण बस सेवा अयोध्या के लिए संचालित की जाएगी।

विज्ञापन
Ram mandir Bus will leave from Dehradun for Ayodhya at 11.30 am Uttarakhand news in hindi
फाइल फोटो

विस्तार

दून परिक्षेत्र के लोगों को राम जन्मभूमि के दर्शन कराने के लिए परिवहन विभाग अयोध्या की सीधी बस सेवा शुरू करने जा रहा है। देहरादून संभाग में दो बसें संचालित की जाएंगी। दोनों ही बसें वाया हरिद्वार होते हुए अयोध्या पहुंचेंगी। पहली बस ऋषिकेश से चलकर हरिद्वार होते हुए अयोध्या जाएगी, जबकि दूसरी बस देहरादून से वाया हरिद्वार अयोध्या पहुंचेगी।

विज्ञापन


ऋषिकेश और देहरादून से अयोध्या के लिए एक बस, जबकि हरिद्वार के लोगों को अयोध्या के लिए दोनों बसों का लाभ मिल सकेगा। देहरादून संभाग से अयोध्या के लिए बस सेवा संचालित करने की तैयारी परिवहन विभाग ने पूरी कर ली है। परिवहन विभाग के मंडलीय प्रबंधक संचालन संजय गुप्ता ने बताया कि देहरादून से ग्रामीण डिपो की साधारण बस सेवा अयोध्या के लिए संचालित की जाएगी।
विज्ञापन


यह पहली बस सेवा देहरादून से सुबह 11:30 बजे चलकर वाया हरिद्वार अगले दिन तड़के 5:30 बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी। उधर, वापसी में दोपहर तीन बजे यह बस अयोध्या से चलकर अगले दिन सुबह नौ बजे देहरादून पहुंचेगी। अयोध्या-दून के बीच का सफर तय करने में रोडवेज डिपो की बस 18 घंटे लेगी। दून से चलने वाली इस बस सेवा का लाभ दून और हरिद्वार दोनों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋषिकेश से चलेगी हरिद्वार डिपो की दूसरी बस
अयोध्या के लिए दूसरी बस हरिद्वार डिपो से संचालित की जाएगी। यह बस शाम को 5:30 बजे पहले हरिद्वार कार्यशाला से ऋषिकेश जाएगी। वहां से अयोध्या की सवारियों को लेकर शाम सात बजे हरिद्वार के लिए रवाना होगी। हरिद्वार पहुंचकर रात 8:30 बजे बस अयोध्या के लिए चलेगी। यह बस अगले दिन दोपहर 12:30 बजे अयोध्या धाम पहुंचेगी। उधर वापसी में शाम 5:30 बजे यह बस अयोध्या से रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:30 बजे हरिद्वार और सुबह 10:45 बजे ऋषिकेश पहुंचेगी।

दर्शन कर शाम को वापसी कर सकें, ऐसा रखा गया समय
दून-अयोध्या बस सेवा शुरू करने के लिए ग्रामीण डिपो देहरादून-दिल्ली मार्ग पर अपनी दो सेवाओं को बंद कर इन बसों को अयोध्या के लिए चलाएगा। दून से चलने वाली बस सेवा का समय इस तरह निर्धारित किया गया है कि बस देहरादून से चलकर अयोध्या सुबह 5:30 बजे तक अयोध्या पहुंच जाए। इसके पीछे परिवहन विभाग का तर्क है कि अयोध्या में प्रभु राम के मंदिर में प्रातःकाल दर्शन का समय सुबह सात बजे से 11 बजे तक है। ऐसे में तड़के पांच बजे पहुंचकर दर्शनार्थी ठीक से मंदिर में दर्शन कर सकेंगे। उधर अयोध्या से वापसी में 3:30 और 5:30 बजे बस सेवा का समय रखा गया है, ताकि दर्शनार्थी दर्शन कर शाम के समय वापसी कर सकेंं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: अब हिमालय और माउंट एवरेस्ट भी फतह करेंगे होमगार्ड, पहल करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा प्रदेश

यह होगा रूट

हरिद्वार, नजीबाबाद , मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, सिधौली, लखनऊ, बाराबंकी और अयोध्या धाम

मुख्यमंत्री के निर्देशों के पालन में ऋषिकेश, हरिद्वार और देहरादून से अयोध्या के लिए परिवहन निगम बस सेवा शुरू करने जा रहा है। इसकी समय सारिणी तय है। बस सेवा के संचालन के लिए अभी दिन निर्धारित नहीं हो पाया है। इस सप्ताह यह बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। - संजय गुप्ता, मंडलीय प्रबंधक संचालन, परिवहन निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed