फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ram mandir bhoomi pujan ayodhya date time 5 august: Police Alert in dehradun city distribute in 5 zone

Ram Mandir Bhoomi Pujan: देहरादून में पुलिस के पहरे में मनेगा जश्न, पांच जोन में बांटा शहर

Wed, 05 Aug 2020 12:34 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 05 Aug 2020 12:34 AM IST
सार

  • पुलिस और पीएसी भी रहेगी शहर में तैनात, मिश्रित आबादी वाले इलाकों में खास नजर 
  • कार्यक्रम पर नहीं रहेगी रोक, रखना होगा सोशल डिस्टेंसिंग ध्यान

विज्ञापन
Ram mandir bhoomi pujan ayodhya date time 5 august: Police Alert in dehradun city distribute in 5 zone
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

श्रीराम मंदिर शिलान्यास के बाद होने वाले कार्यक्रम और जश्न आदि पर देहरादून पुलिस की खास नजर रहेगी। कानून व्यवस्था को संभालने के लिए शहर को पांच जोन में बांटा गया है। इसके अलावा सभी जगह पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। 

विज्ञापन


शिलान्यास के मौके पर देश में कई तरह के कार्यक्रम और जश्न मनाए जाने की संभावना है। इस संबंध में पुलिस ने कई दिन पहले से ही शहर के हालातों को समझना शुरू कर दिया था। इसके लिए उच्चाधिकारी लगातार थाना स्तर की पड़ताल की निगरानी कर रहे हैं। इस दौरान किसी कार्यक्रम आदि पर रोक नहीं रहेगी। लेकिन, उकसाने वाले लोगों पर खास नजर रखी जाएगी। पुलिस सोशल मीडिया पर भी लगातार निगरानी कर रही है। 

विज्ञापन

एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि डीआईजी के निर्देशानुसार शहर को पांच जोन में बांटा गया है। यहां के प्रभारी डीएसपी स्तर के अधिकारी रहेंगे। सेक्टर प्रभारी थाना इंचार्ज रहेंगे। अपने अपने क्षेत्रों में खासकर मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पैनी नजर रखी जाएगी। उकसाने वाले लोगों पर भी पुलिस नजर बनाकर रख रही है। एलआईयू और अन्य सूचना तंत्र को मजबूती से काम करने के लिए निर्देशि दिए गए हैं।  

बुधवार को शहर में हर स्थिति पर नजर रखी जाएगी। एसपी सिटी, देहात समेत सभी अधिकारियों को इस संबंध में ब्रीफ कर दिया गया है। किसी कार्यक्रम पर रोक नहीं रहेगी, लेकिन उकसाने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग को कायम रखने के लिए भी दिशा निर्देश दिए गए हैं।
-अरुण मोहन जोशी, डीआईजी देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed