फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rakshabandhan festival, symbolizing the unbreakable love

Dehradun News: रक्षाबंधन आज, भाइयों की कलाई पर दोपहर बाद सजेगी राखी

Mon, 19 Aug 2024 04:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan festival, symbolizing the unbreakable love
Iभद्रा के कारण दोपहर 1:30 बजे के बाद होगा शुभ मुहूर्तI
विज्ञापन

भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व सोमवार को मनाया जाएगा। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना करेंगी। हालांकि, भाइयों को राखी बांधने के लिए बहनों को दोपहर तक का इंतजार करना होगा। वहीं, इसे लेकर बाजार में राखियों की खूब खरीदारी की गई।
आचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि रक्षाबंधन के पर्व पर इस बार भद्रा का साया पड़ रहा है। इसलिए बहनों को राखी बांधने के लिए दोपहर तक का इंतजार करना होगा। शास्त्र और मुहूर्त में भद्राकाल को अशुभ माना गया है। भद्राकाल पूर्णिमा तिथि की शुरूआत के साथ ही शुरू हो जाएगा और दोपहर 1:30 बजे समाप्त होगा। इसलिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:30 से रात 9:07 बजे तक रहेगा। कुल मिलाकर रक्षाबंधन के दिन शुभ मुहूर्त 07 घंटे 37 मिनट का होगा।
विज्ञापन

वहीं, रक्षाबंधन को लेकर रविवार को दून का बाजार गुलजार रहा। बाजार में राखियों की खूब खरीदारी की गई। भाइयों ने भी बहनों को उपहार देने के लिए बाजार में विशेष खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed