फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   rajyasabha seat election nomination on 24th may.

राज्यसभा चुनाव का नामांकन आज से, भाजपा भी लगा रही जोर

Tue, 24 May 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 24 May 2016 01:37 AM IST
सार

  • प्रत्याशियों के नाम का चयन नहीं कर पाई राजनीतिक पार्टियां
  • कांग्रेस ने प्रत्याशी चयन का जिम्मा केंद्रीय आलाकमान पर छोड़ा
  • प्रत्याशी चयन को लेकर भाजपा कोर कमेटी की बैठक आज

विज्ञापन
rajyasabha seat election nomination on 24th may.
किशोर उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा सांसद चुनाव को लेकर जहां एक तरफ बिगुल बज चुका है और प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो जाएगी। वहीं कांग्रेस, भाजपा और पीडीएफ में प्रत्याशियों के चयन को लेकर उहापोह की स्थिति है।

विज्ञापन


पार्टी प्रत्याशी के चयन को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय का कहना है कि कुछ दावेदारों ने आवेदन किया है। जिनके आवेदन पत्र केंद्रीय आलाकमान को भेजे जा रहे हैं। कारण कि प्रत्याशी के चयन का अंतिम फैसला केंद्रीय आलाकमान को ही करना है।
विज्ञापन


कमोवेश यही स्थिति भाजपा की भी है। भाजपा भी अभी तक प्रत्याशी का चयन नहीं कर पाई है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कहना है कि मंगलवार को कोर कमेटी के पदाधिकारियों, विधायकों, जिलाध्यक्षों की बैठक बुलाई गई है। जिसमें सर्वसम्मति ने प्रत्याशियों का पैनल तैयार किया जाएगा और पैनल रिपोर्ट केंद्रीय आलाकमान को भेज दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा का संख्याबल कम, पर उम्मीद बरकरार

rajyasabha seat election nomination on 24th may.
अजय भट्ट - फोटो : AmarUjala

प्रत्याशी प्रदेश इकाई की ओर से भेजे गए पैनल का कोई सदस्य हो सकता है या फिर केंद्रीय आलाकमान किसी अन्य प्रत्याशी के नाम पर सहमति दे सकती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भट्ट का यह भी कहना है कि बेशक हम संख्या बल में कम है, लेकिन चुनाव आखिरकार चुनाव ही होता है। चुनावी जंग में पार्टी की ओर से प्रत्याशी जरूर उतारा जाएगा।

पीडीएफ पर टिकी भाजपा की नजर
राज्यसभा सांसद चुनाव को लेकर भाजपा की नजर पीडीएफ पर है। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट का कहना है कि प्रत्याशी को लेकर पीडीएफ दावेदारी कर रही है। ऐसे में यदि पीडीएफ किसी प्रत्याशी को मैदान में उतारती है तो ऐसे में कांग्रेस की मजबूरी होगी कि वह पीडीएफ का साथ दें वरना दोबारा संख्या बल का संकट खड़ा हो सकता है।

पीडीएफ को मिलाकर कांग्रेस के पास 33 विधायक हैं। ऐसे में यदि प्रत्याशी को लेकर पीडीएफ और कांग्रेस में कोई समझौता नहीं होता और इस मुद्दे को लेकर दोनों अलग अलग राह पकड़ते हैं तो इसका फायदा भाजपा को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed