फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rajya andolankari rays protest against government

राज्य आंदोलनकारियों ने खुद को कमरे में किया कैद, आमरण अनशन की चेतावनी

Wed, 12 Jul 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा 
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा  Updated Wed, 12 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
rajya andolankari rays protest against government

चिन्हीकरण की मांग को लेकर राज्य आंदोलनकारियों ने आंदोलन तेज कर दिया है। प्रशासन के रवैये से नाराज 12 राज्य आंदोलनकारियों ने स्वयं को नगर पंचायत के कमरे में कैद कर लिया और कमरे के भीतर ही सामूहिक आमरण अनशन करने का एलान कर दिया है। दूसरे चरण में राम सिंह बोरा का अनशन छठे दिन भी जारी रहा।

विज्ञापन


मालूम हो कि गत दिवस जिलाधिकारी से वार्ता के बाद से आंदोलनकारी आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि प्रशासन पिछले दो सालों से सिर्फ आंदोलनकारियों को झूठे आश्वासनों के माध्यम से गुमराह करता रहा है।
विज्ञापन


द्वाराहाट चौखुटिया के 12 राज्य आंदोलनकारी सुबह नगर पंचायत परिसर पहुंचे और स्वयं को नगर पंचायत सभागार में कैद कर लिया है। अंदर ही सामूहिक आमरण अनशन करने का भी एलान किया है। आंदोलनकारियों ने सभागार के दोनों दरवाजों पर ताले जड़ दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके चलते छह दिनों से लगातार आमरण अनशन पर बैठे राज्य आंदोलनकारी राम सिंह बोरा के स्वास्थ्य की भी जांच नहीं हो सकी। इस दौरान आंदोलनकारी भीतर से प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। कहा कि ऐसे लोगों का राज्य आंदोलनकारी बना दिया गया है, जिनका आंदोलन से कोई नाता नहीं है, जबकि राज्य आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले लोग आज भी न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

पिछले दो सालों से आंदोलन चल रहा है, इस बीच प्रशासन के साथ कई बैठकें हो चुकी हैं, हर बार झूठे आश्वासनों के माध्यम से गुमराह किया गया है। गत दिवस जिलाधिकारी से वार्ता हुई, जिसमें डीएम ने जिला कारागार से सार्टिफिकेट मंगाने की बात कही। कहा कि दो साल से सार्टिफिकेट तक नहीं मंगाए गए हैं।


जिला प्रशासन मामले को लेकर गंभीर नहीं हैं। कैद आंदोलनकारियों में राम सिंह बोरा, संगठन अध्यक्ष मनोज अधिकारी, महेश प्रसाद त्रिपाठी, मोहन सिंह रावत, लक्ष्मण सिंह, धनी राम, गोपाल सिंह राणा, किशन सिंह नेगी, दान सिंह राणा, नवीन चंद्र जोशी, मनोहर दत्त जोशी, कुंदन राम आदि शामिल हैं। खबर लिखे जाने तक आंदोलनकारी कमरे में ही कैद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed