{"_id":"59d0a1f74f1c1bcf538b51d7","slug":"rajnath-singh-start-clean-india-mission-in-kedarnath-dham","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा केदार के द्वार पहुंचे राजनाथ, पूजा अर्चना के बाद झाड़ू लगाकर की स्वच्छता अभियान की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा केदार के द्वार पहुंचे राजनाथ, पूजा अर्चना के बाद झाड़ू लगाकर की स्वच्छता अभियान की शुरुआत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 01 Oct 2017 01:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार सुबह केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह बाबा केदार के धाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की। इसके बाद वे गौचर में 8वीं वाहिनी आईटीबीपी परिसर पहुंचे। वहां जवानों ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद उन्होंने खुद झाडू लगाकर स्वच्छता अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन
केदारनाथ में पूजा अर्चना के बाद उन्होंने निम के अधिकारियों से पुनर्निर्माण कार्यों की जानकारी भी ली। इसके बाद आईटीबीपी परिसर में स्वच्छता अभियान मिशन से जुड़कर गांधी जी के पद चिन्हों पर चलने का दिया संदेश।
विज्ञापन
आइटीबीपी केम्पस के मुख्य गेट पर स्कूली बच्चों और जवानो के दल को रवाना किया। उन्होंने कहा कि, साफ़ सफाई जीवन में शालीनता लाती है। इसलिए हम सबको प्रयास करना चाहिए कि अपने आस-पास के क्षेत्र में साफ सफाई रखनी चाहिए।
विज्ञापन