देहरादून। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती सप्ताह के उपलक्ष्य में शनिवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय चुक्खूवाला-2 में महानगर महिला कांग्रेस की ओर से निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके अलावा एमडीडीए डालनवाला कॉलोनी में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने आज जिस डिजिटल इंडिया की चर्चा है, उसकी परिकल्पना राजीव गांधी ने की थी। राजीवजी को सूचना तकनीक व दूरसंचार क्रांति का जनक कहा जाता है। राजीव गांधी ने ही देश में पंचायतीराज व्यवस्था को सशक्त आधार दिया था। इससे पहले महानगर कांग्रेस की अध्यक्ष कमलेश रमन की अध्यक्षता में हुई निबंध प्रतियोगिता में पहली से कक्षा आठ तक के बच्चों ने हिस्सा लिया। इसमें कक्षा आठ की साक्षी ने प्रथम, छह की निक्की ने द्वितीय और आठ के दीपक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राइमरी से कक्षा पांच वर्ग में पूजा ने प्रथम, चार के मास्टर अरमान ने द्वितीय और पांच के मास्टर ओमप्रकाश ने तृतीय स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शालिनी, नाहिद, सुशील विरमानी, शालिनी उपाध्याय, प्रभा सेमवाल, संगीता जोशी, निधि, सुनीता, ऊषा नेगी, भेषज संघ अध्यक्ष राजेश शर्मा, गिरीश पुनेड़ा, बिमला मन्हास, पुष्पा पंवार, चंद्रकला नेगी, अनुराधा तिवारी, सुशीला शर्मा, बिमलेश आदि मौजूद रहे। वहीं एमडीडीए डालनवाला कॉलोनी में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया।