फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rajesh Sonkar, treasurer of the accused transport

Dehradun News: कैश रूम काे छोड़कर बस पर वारदात में शामिल होने गए थे खजांची

Mon, 19 Aug 2024 03:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Rajesh Sonkar, treasurer of the accused transport
सामूहिक दुष्कर्म के प्रकरण में आरोपी परिवहन निगम के खजांची राजेश सोनकर ने वारदात की रात सरकारी खजाने की भी चिंता नहीं की। उनकी ड्यूटी कैशरूम में थी, वह कैशरूम को छोड़कर उस बस पर चले गए, जहां पर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था। इसके बाद से वह लगातार कैश रूम में ड्यूृटी कर रहे थेे। शनिवार की रात को उन्हें पुलिस ने ड्यूटी के दौरान ही हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन


12 अगस्त की रात परिवहन निगम के नियमित परिचालक राजेश सोनकर की ड्यूटी कैश रूम में थी। निगम की बसों के परिचालक कैश लाकर इनके पास जमा करते थे। रात दस बसे से इनकी ड्यूटी शुरू हुई, जो सुबह छह बजे तक चलनी थी। इसी बीच रात में करीब 12 से एक के बीच यह कैश रूम छोड़कर उस बस पर चले गए, जहां वारदात को अंजाम दिया गया। परिवहन निगम के अनुसार इस घटना की जानकारी निगम प्रशासन को नहीं थी, इसलिए वह लगातार ड्यूटी कर रहे थे। 17 अगस्त की रात को पुलिस ने उन्हें ड्यूूटी के दौरान गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन




I
I

Iसाहब, कैश जमा नहीं हो रहा हैI



रात लगभग नौ बजे समयपाल तालेश्वर सिंह ने फोन कर निगम के अधिकारियों को बताया कि डिपो में कैश जमा नहीं हो रहा है। खजांची राजेश सोनकर मौके से गायब हैं। उन्हें पुलिस उठा ले गई है। उसी समय अन्य खजांची देवेंद्र गौतम व इंद्रमोहन जोशी को बुलाया गया। ई-टिकटिंग लिपिक पुलिस चौकी से कैश रूम की चाबी लेकर आए। कर्मचारियों ने बताया कि राजेश सोनकर को पुलिस उठाकर ले गई है। वह किसी मामले में आरोपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed