फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rajesh Sharma on hunger strike reduced to six kg weight

भूख हड़ताल पर बैठे राजेश शर्मा का घटा छह किलो वजन

Mon, 06 Jan 2020 01:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Rajesh Sharma on hunger strike reduced to six kg weight
शीशमबाड़ा में प्लांट के विरोध में धरना प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : VIKAS NAGAR
शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनजमेंट प्लांट के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे समाजसेवी राजेश शर्मा का स्वास्थ्य लगातार गिरता जा रहा है। रविवार को स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान राजेश के स्वास्थ्य में छह किलो की गिरावट दर्ज की गई। जिस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चिंता जाहिर की है।
विज्ञापन

बीते सात दिन से राजेश शर्मा भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं। वहीं लोगों का धरना प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा। लोगों ने प्रदेश सरकार, क्षेत्रीय विधायक और सांसद के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उधर, प्लांट को हटाने की मांग पर मुख्यमंत्री से मिलने बडोवाला गांव जा रही महिलाओं को पुलिस प्रशासन ने भुड्डी गांव के पास रोक लिया। उन्हें हिरासत में लेकर चौकी ले जाया गया। यहां महिलाएं पुलिस चौकी में ही धरना प्रदर्शन पर बैठक गई। महिलाओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। पुलिस ने बीना बमराड़ा, कुसुम भट्ट, आशा रावत, आशा मैंदोला, सुमित्रा रावत, सुलोचना रावत, नीमा जोशी, दीपा जोशी समेत एक दर्जन महिलाओं को हिरासत में लिया। जिन्हें बाद में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed