{"_id":"5942ac954f1c1b03388b469d","slug":"rajaji-tiger-reserve-closed-for-five-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजाजी टाइगर रिजर्व पांच महीने के लिए बंद, अब इस दिन खुलेगा गेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजाजी टाइगर रिजर्व पांच महीने के लिए बंद, अब इस दिन खुलेगा गेट
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 15 Jun 2017 09:20 PM IST
विज्ञापन
rajaji national park
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के गेट पांच महीने के लिए सैलानियों के लिए बंद कर दिए गए हैं। अब सैलानियों के लिए पार्क के गेट इस दिन खोले जाएंगे।
विज्ञापन
पार्क की चीला, हरिद्वार, बेरीवाड़ा, रवासन और मोतीचूर रेंज में बृहस्पतिवार सुबह से सैलानियों की भीड़ लगी रही। 15 जून से मानसून सत्र शुरू होने से बृहस्पतिवार शाम पांच बजे से सभी गेट बंद कर दिए गए।
विज्ञापन
16 नवंबर से पार्क की विभिन्न रेंजों के दरवाजे सैलानियों के लिए दोबारा खोले जाएंगे। चीला रेंज में पार्क के डायरेक्टर सनातन, वन्य जीव प्रतिपालक चीला अजय शर्मा, रेंजर चीला अनिल पैन्यूली ने चीला में प्रवेश करने वाले दरवाजे पर ताला लगाया। जबकि हरिद्वार रेंज के गेट वन्य जीव प्रतिपालक कोमल सिंह, हरिद्वार रेंजर डीपी उनियाल ने बंद किए।
विज्ञापन