फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rajaji Park gates opened for tourists Rishikesh Uttarakhand News in hindi

Rishikesh: पर्यटकों के लिए खुल गए राजाजी पार्क के द्वार, 60 सदस्य दल का वनकर्मियों ने तिलक लगाकर किया स्वागत

Fri, 15 Nov 2024 11:09 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज़ एजेन्सी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज़ एजेन्सी, ऋषिकेश Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 15 Nov 2024 11:09 AM IST
सार

राजाजी टाइगर रिजर्व में रक्षा मंत्रालय नई दिल्ली के 60 सदस्य दल का वनकर्मियों ने तिलक लगाकर व फूल मालाओं से स्वागत किया। पर्यटकों के स्वागत के लिए गेट को फूलमाला से सजाया गया। 

विज्ञापन
Rajaji Park gates opened for tourists Rishikesh Uttarakhand News in hindi
राजाजी टाइगर रिजर्व - फोटो : संवाद

विस्तार

जैव विविधता से संपन्न राजाजी टाइगर रिजर्व की पर्यटक रेंजों के द्वार शुक्रवार को सैलानियों के लिए खोल दिए गए। मोतीचूर में सुबह करीब सात बजे मंत्रों उच्चारण के साथ पूजन किया गया। वन्य जीव प्रतिपालक हरीश नेगी ने रिबन काटकर पर्यटकों के लिए गेट खोला।

विज्ञापन


इस दौरान पर्यटन व जंगल सफारी के लिए आए रक्षा मंत्रालय नई दिल्ली के 60 सदस्य दल को वनकर्मियों ने तिलक लगाकर व फूल मालाओं से स्वागत किया। पर्यटकों के स्वागत के लिए गेट को फूलमाला से सजाया गया है। वन्यजीव प्रतिपालक हरीश नेगी ने बताया कि राजाजी टाइगर रिजर्व प्राकृतिक सुंदरता और विभिन्न तरह के वन्य जीवों की दुनिया से संपन्न है।
विज्ञापन


पार्क में हाथी, गुलदार, हिरण, चीतल, सांभर, मोर के अलावा कई उन वन्य जीवों व पक्षियों को भी देखा जा सकता है। राजाजी टाइगर रिजर्व में हाथियों के साथ साथ अब बाघ भी अच्छी संख्या में मौजूद हैं। सैलानी इनका दीदार पार्क की चीला, मोतीचूर व हरिद्वार रेंज में कर सकते हैं। यहां जिम कॉर्बेट पार्क से पांच बाघ शिफ्ट किए गए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Dehradun : उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा स्थगित, हाईकोर्ट के आदेश के बाद राज्य लोक सेवा आयोग ने जारी की सूचना

शुल्क दरों में बदलाव नहीं
पार्क में प्रवेश के लिए शुल्क इस बार भी बीते वर्ष की भांति रहेंगे। भारतीय पर्यटक से 150 रुपये, विदेशी से 600 रुपये, भारतीय वाहन से 250 जबकि विदेशी वाहन से 500 रुपये प्रवेश शुल्क लिया जाएगा। छात्रों के लिए आधा शुल्क माफ होगा। वन विश्राम भवन में एक रात्रि विश्राम शुल्क 1000 रुपये, डिजिटल व्यवसायिक कैमरा शुल्क 500, फीचर फिल्म निर्माण के लिए 100000 रुपये व वृत्त चित्र निर्माण पर 10000 रुपये शुल्क लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed