{"_id":"67c9f555f51dd0a0850d43bd","slug":"raised-awareness-about-gender-equality-dehradun-news-c-5-1-drn1031-635214-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: लैंगिक समानता के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: लैंगिक समानता के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Iउत्तरांचल विश्वविद्यालय के उत्तरांचल स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग साइंसेज में बृहस्पतिवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। लिंग संवेदनशीलता विषय पर आयोजित कार्यशाला में छात्रों को लैंगिक समानता के प्रति जागरूक किया गया।I
Iइससे पहले लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी की कार्यक्रम अधिकारी अंजलि एस चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यशाला का शुभारंभ किया। अंजलि एस चौहान ने लैंगिक समानता पर एक विशेष अभ्यास करवाया और बताया, पुरुषों और महिलाओं की शारीरिक विशेषताएं अलग हो सकती हैं, लेकिन उनकी क्षमताएं इससे परिभाषित नहीं होतीं। उन्होंने प्रतिभागियों को लैंगिक पूर्वाग्रहों पर आत्मचिंतन करने और भेदभाव मुक्त समाज के निर्माण के उपायों पर चर्चा करने के लिए प्रेरित किया।
I
Iराज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना ने कहा, जैविक विशेषताएं ईश्वर ने निर्धारित की हैं और हर दिन महिलाओं के योगदान को सम्मान देने का दिवस होना चाहिए। उन्होंने सभी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी और उपलब्धियों को स्वीकारने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस मौके पर विवि के अध्यक्ष जितेंद्र जोशी, उपाध्यक्ष अंकिता जोशी, उप कुलपति प्रो. डॉ. धरम बुद्धि, प्रो. डॉ. राजेश बहुगुणा आदि मौजूद रहे।I