फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rainfall: Ganga water level again crossed the warning line in Haridwar-Rishikesh police alert people

Rainfall: हरिद्वार-ऋषिकेश में फिर चेतावनी रेखा के पार पहुंचा गंगा का जलस्तर, पुलिस ने किया लोगों को अलर्ट

Thu, 01 Aug 2024 11:27 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार/ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार/ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 01 Aug 2024 11:27 PM IST
सार

लगातार हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर भी बढ़ना शुरू हो गया है। गंगा का जलस्तर सुबह 11 बजे चेतावनी रेखा 293 मीटर को पार कर 293.45 मीटर पर पहुंच गया, जो चेतावनी रेखा से 00.45 मीटर ऊपर रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
Rainfall: Ganga water level again crossed the warning line in Haridwar-Rishikesh police alert people
गंगा का जलस्तर बढ़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों में हो रही भारी बारिश के चलते गंगा का जलस्तर बृहस्पतिवार को फिर से चेतावनी रेखा के पार पहुंच गया। जिला प्रशासन ने गंगा के निचले इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया है। पानी के साथ सिल्ट ज्यादा आने से उत्तरी खंड गंगनहर को बंद कर दिया गया।

विज्ञापन


लगातार हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर भी बढ़ना शुरू हो गया है। गंगा का जलस्तर सुबह 11 बजे चेतावनी रेखा 293 मीटर को पार कर 293.45 मीटर पर पहुंच गया, जो चेतावनी रेखा से 00.45 मीटर ऊपर रिकॉर्ड किया गया, जबकि खतरे के निशान 294 मीटर पर जाने से महज 00.55 मीटर दूर रहा। जिला प्रशासन ने पथरी, श्यामपुर और लक्सर आदि क्षेत्रों में गंगा किनारे रहने वाले ग्रामीणों को सतर्क किया है।
विज्ञापन


बाढ़ राहत चौकियाें पर तैनात कर्मचारियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। हालांकि, जलस्तर दोपहर बाद कम होना शुरू हो गया। शाम चार बजे जलस्तर घटकर 292. 30 मीटर पर पहुंच गया। इससे उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग और हरिद्वार जिला प्रशासन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। उधर, गंगा में आई अधिक सिल्ट से सुबह आठ बजे उत्तरी खंड गंगनहर को भी बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Disaster: केदारघाटी से 4000 यात्रियों का रेस्क्यू, सोनप्रयाग-गौरीकुंड से पांच लापता, सात और की मौत

उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अवर अभियंता हरीश कुमार ने बताया, पहाड़ों पर होने वाली बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ जाता है। अगर बारिश होती है तो फिर से जलस्तर में इजाफा हो सकता है, इसलिए, विभाग 24 घंटे जलस्तर की निगरानी कर रहा है।

सप्ताह में दूसरी बार चेतावनी रेखा के पार पहुंची गंगा
26 जुलाई को गंगा चेतावनी रेखा के ऊपर पहुंच गई थी, उस दिन जलस्तर 293.25 मीटर दर्ज किया गया था, लेकिन इस बार 293.45 मीटर पर गंगा का पानी पहुंचा है, जो पिछली बार से 00.20 मीटर अधिक है। सप्ताह में दूसरी बार गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा के पार पहुंचा है।

ऋषिकेश: सुबह चेतावनी रेखा पार, शाम को 1.32 मीटर नीचे हुई गंगा

गढ़वाल के विभिन्न जनपदों में 31 जुलाई को हुई अतिवृष्टि से गंगा बृहस्पतिवार सुबह चेतावनी रेखा को पार कर गई। शाम तक में जलस्तर घटते-घटते चेतावनी स्तर से 1.32 मीटर नीचे हो गया। त्रिवेणीघाट पर सुबह 8 बजे गंगा नदी चेतावनी रेखा 339.50 से 20 सेमी ऊपर यानी 339.70 मीटर पर बह रही थी। सुबह 10 बजे गंगा का जलस्तर 10 सेमी बढ़ गया। गंगा का जलस्तर बढ़ने पर स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गया। गंगा घाट और तट जलमग्न हो गए। दोपहर बाद धीरे-धीरे गंगा का जलस्तर घटने लगा। शाम होते-होते गंगा चेतावनी रेखा से 1.32 मीटर नीचे यानी 338.18 मीटर पर बही। गंगा का जलस्तर चेतावनी रेखा से नीचे आने पर स्थानीय प्रशासन ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed